राशिफल

Rashifal 9 April: शुभ योग के कारण 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम, जबकि इनके मन मे रहेगी उलझन

हम आपको गुरुवार 9 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 April 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। छोटे और सरल कामों से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल जाएगी। प्रॉपर्टी का कोई मसला आपके पक्ष में सुलझ जाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने परिवार वालों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। परिवार के जो लोग अपनी इच्छाओं के लिए आपकी ओर देख रहे हैं, उनको निराश न होने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पैसों के मामले में समय पर मदद मिल सकती है। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। आपकी फैमिली के सदस्यों एवं आपके बीच कुछ रचनात्मक मतभेद हो सकते हैं। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन चौनोतीपूर्ण रहेगा। प्रेम विषयों में स्थिति यथावत बनी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। यह समय भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। आपको विवादों से बचकर रहना होगा। अपना भावनात्मक संतुलन पुनः प्राप्त करने के लिए आपको कुछ समय तक शांति और एकांत की आवश्यकता होगी। आपको कुछ काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव होने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ आराम कर सकते हैं। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें। आप अपने निजी मामलों और पैसों की समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। स्वयं पर भरोसा भी रखेंगे कि आप सारी स्थिति को सुधार लेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य में सफलचता मिलेगी। परिवार आपके लिए प्राथमिक है और आप उन्हें खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। रोजमर्रा का बहुत सारा काम आज कर लेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ायें, खुशियां बनी रहेगीं। कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास-स्तर भी काफी बढ़ जाएगा। आज ख़ुद को किसी भी गलत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। अगर आप अपने ईर्ष्या और क्रोध भाव पर नियंत्रण रखते हैं, तो आपको कई मामलों में प्रगति का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप प्रसन्न बने रहें और ज्यादा तनाव न लें। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में उन्नति होगी। आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही न बरतें। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें। आपको आज का दिन धैर्य और शांति से बिताना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करना जरूरी है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। आपके कामों में थोड़ा विलंब होगा। आज अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें और विवाद न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके दुश्मन आपका नाम खराब करने की कोशिश कर सकते है। परंतु आपकी सामाजिक छवि बरकरार रहेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुयी है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप काफी भावुक रहेंगे और हर तरह की अप्रत्याशित स्थितियों से आपका वास्ता पड़ता रहेगा। आज वाद-विवाद के कारण किसी प्रकार के नुकसान से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि के कुछ जातक किसी बात को लेकर आज उलझन में पड़ सकते हैं। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। आज विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज स्वयं को विषम परिस्थितियों में जकड़ा हुआ महसूस करेंगे। आपका अपने माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। भगवान शिव को प्रणाम पूजा करें, आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों या मित्रों की सलाह पर आज विश्वास न करें। आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। अत: सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका आत्मविश्वास बढेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेमियों को प्रेम संबंधों में आई ग़लतफ़हमी का सामना साहस और कुशलता के साथ करना होगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई छोटा चांस भी आपको मालामाल कर सकता है। आपकी शारीरिक भागदौड़ थोड़ी कम हो जाएगी।

आपने Rashifal 9 April 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 April 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 April 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गणेशजी से दूर होगा आपके घर का वास्तु दोष, बस घर में करना पड़ेंगे ये 6 बदलाव

Back to top button