अध्यात्म

रामनवमी पर जरूर कर लें यह शुभ काम, रामजी की कृपा से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव 02 अप्रैल 2020 यानी कि गुरुवार के दिन है, जिसको राम नवमी के रूप मे मनाया जाता है, इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसा बताया जाता है कि यदि इस दिन कुछ सरल से कार्य किए जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है, रामनवमी का दिन राम जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन माना गया है, अगर आप इस दिन कुछ शुभ कार्य करते हैं तो इससे आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी और भगवान श्री राम जी की कृपा से आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहेगी, मान्यता अनुसार यदि यह शुभ कार्य किए जाए तो इससे घर में बरकत बनी रहती है।

आइए जानते हैं राम नवमी के दिन कौन से कार्य करें

  • अगर व्यक्ति को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में रामनवमी के दिन 11 दीपक घर के अंदर सुबह और शाम जलाएं।
  • जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसलिए आप श्री राम जी का जन्मोत्सव किसी ना किसी रूप में अपने घर में अवश्य मनाए और इस दिन राम जी की पूजा अर्चना अवश्य कीजिए।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहे तो आप रामनवमी पर अपने घर में दिवाली की तरह ही दीपक जला सकते हैं, इससे जीवन भर लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।

  • अगर आप रामनवमी के दिन मां दुर्गा के नवम रूप सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना करते हैं तो इससे घर परिवार के लोगों के ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और माता लक्ष्मी जी आपके घर में निवास करती है।
  • अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं और आप चाहते हैं कि घर परिवार में हमेशा बरकत बनी रहे तो इसके लिए आप नए घर में प्रवेश करने से पहले या फिर नई दुकान का शुभारंभ कर रहे हैं तो इस दिन पूजा करें।
  • भगवान श्री राम जी के मंत्र से रामनवमी के दिन 108 मंत्रों का हवन कराएं।

  • अगर आप रामनवमी पर 5, 9 या फिर 11 छोटी कन्याओं को भोजन कराते हैं तो इससे घर में बरकत आती है और कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात उनको उपहार के रूप में अवश्य कुछ ना कुछ दीजिए।
  • अगर आप दरिद्रता से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो रामनवमी पर दोपहर के समय निर्धन लोगों और जरूरतमंद व्यक्तियों को अपनी शक्ति अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य कीजिए।

व्यक्ति अपने जीवन की किसी ना किसी परेशानी को लेकर अक्सर चिंतित रहता है, व्यक्ति हर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करता है, परंतु उसको उचित जानकारी ना होने के कारण अपनी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करने में असमर्थ रहता है, उपरोक्त रामनवमी पर किए जाने वाले कुछ सरल कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है, यदि आप रामनवमी के शुभ दिन यह साधारण से कार्य कर लेते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी, इन कार्य को करने से माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ देवी दुर्गा और राम जी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहेगी, और घर परिवार में सुख समृद्धि का वास होगा।

Back to top button