Bollywood

क्वारंटाइन में रह रहीं सोनम कपूर को सता रही है पिता और बहन की याद, फोटो शेयर करके कही ये बात

सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल होती हैं, जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. सोनम को उनके स्टाइल और फैशन के अलावा उनके बेबाक नेचर के लिए भी जाना जाता है. अपनी इसी खूबी की वजह से एक्ट्रेस कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती है. इन दिनों सोनम अपनी फिल्म से ज्यादा खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख कर सुर्खियां बटोर रही हैं. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर अपने चरम पर है. भारत में अब तक सात लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है.

सेल्फ आइसोलेशन में हैं सोनम

हाल ही में एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से वापस भारत लौटी हैं. भारत आते ही सोनम और आनंद ने खुद को कोरोना वायरस के चलते सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है. देश भर में आये दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. अब तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 400 के पार पहुंच गयी है. सरकार भी लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. ऐसे में एक्ट्रेस ने भी लंदन से वापस आने के बाद खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखने का फैसला किया.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विडियो बहुत वायरल हुआ था, जिसमें सोनम अपनी सास सुनीता आहूजा से कमरे के अंदर से ही बातचीत करती दिखाई दे रही थीं. खुद को क्वारंटाइन किये हुए सोनम को काफी समय हो गया है, लेकिन लगता है अब उन्हें घरवालों की याद सताने लगी है. वह अब अपने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को बहुत मिस कर रही हैं. सोनम ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक फोटो शेयर की और साथ ही एक भावुक मैसेज भी लिखा. फोटो में सोनम अपने पिता और बहन के साथ दिखाई दे रही हैं.

पिता भी कर रहे हैं मिस

 

View this post on Instagram

 

Miss you @anilskapoor and @rheakapoor

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

फोटो को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन दिया ‘मिस यू’. सोनम के इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि उन्हें अपने घरवालों की काफी याद आ रही है. सोनम के इस पोस्ट पर पिता अनिल कपूर ने भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि वह भी सोनम और आनंद को काफी मिस कर रहे हैं. सोनम इससे पहले भी कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं.

बीते दिनों सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर का भी एक विडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह बालकनी में खड़े अनुपम खेर से बात कर रहे थे. दोनों की ये मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अनुपम हाल ही में अमेरिका से लौटे हैं, ऐसे में अनिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 15 दिनों के बाद गेट पर ही मिलेंगे, क्योंकि सुनीता उन्हें अंदर नहीं आने देंगी.

बात करें सोनम  के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार वह साल 2019 में आई फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पायी थी. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सोनम पुरातात्विक कहानी पर आधारित फिल्म ‘बैटल ऑफ़ बित्तोरा’ में नजर आ सकती हैं.

पढ़ें- दिल्ली लॉकडाउन: जाने 31 मार्च तक कोरोना के कारण शहर में क्या खुला मिलेगा और क्या बंद रहेगा

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें.

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d