समाचार

आज रात 8 बजे फिर से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कोरोना वायरस पर करेंगे लोगों से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे देश की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। अपने संबोधन में मोदी एक बार फिर से लोगों के साथ कोरोना वायरस पर चर्चा करेंगे। नरेंद्र मोदी ने आज एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

Will address the nation at 8 PM today, 24th March 2020, on vital aspects relating to the menace of COVID-19.


इससे पहले नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था और इस संबोधन में मोदी ने लोगों से कोरोना वायरस से सावधान रहने की अपील की थी। साथ में ही मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान भी किया था। वहीं अब एक बार फिर से मोदी आज रात को 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।

कहे सकते हैं ये बात

देश के कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। लेकिन फिर भी लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मोदी देश की जनता से अपील कर सकते हैं कि वो लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। साथ में ही जो लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मोदी उनके खिलाफ सख्त कर्रवाई करने की बात भी कहा सकते हैं। गौरतलब है कि कल राज्यों के लॉकडाउन का पहला दिन था और लॉकडाउन होने के बाद भी लोग अपने घरों में रहने की जगह बाहर घूम रहे थे। जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी और मुख्यमंत्रियों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एक्शन का आदेश दिया था।

पुलिस ने थमाया था लोगों को पोस्टर

जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे कल उन लोगों को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक पोस्टर पकड़ाया गया था। इस पोस्टर में लिखा गया था कि मैं समाज का दुश्मन हूं। लोगों को ये पोस्टर थमाकर उनको उनकी गलती का ऐसा करवाया जा रहा था। वहीं पंजाब में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के बाद इस राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया था और लोगों को चेतावनी भी दी गई थी कि अगर कर्फ्यू लगने के बाद भी नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

क्या होता है लॉकडाउन

लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में ही रहना होता है और जरूरी काम पड़ने पर ही उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति होती है। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद भी कल लोग सड़कों पर नजर आएं और इन लोगों को पुलिस द्वारा काफी समझाया भी किया।

500 के पार पहुंचा आकंड़ा

देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है। जबकि इस वायरस से 10 लोगों की मौत हो गई हैं। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को रोकने के लिए ही लॉकडाउन किया गया है। लेकिन फिर भी लोग लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर नजर आ रहे है।

भिगड़ सकते हैं हालात

कई लोग शहर को छोड़कर अपने गांव की और भाग रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस गांवों तक भी पहुंच सकता है। सरकार लोगों से लगातार यही अपील कर रही है कि वो जहां हैं वहां पर खुद को लॉकडाउन करें।

Back to top button