विशेष

पुलिस ने बताया कोरोना वायरस से बचने का तरीका, डांस करते-करते किया ये काम, विडियो हुआ वायरल

दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ की ओर से हैंड वॉश की महत्ता की जानकारी देते हुए कई वीडियो जारी किए गए हैं। अच्छी तरीके से अपने हाथों को साफ करना कोरोना वायरस से बचने का एक महत्वपूर्ण तरीका बताया जा रहा है। केरल पुलिस ने भी कोरोना वायरस से बचने का संदेश देने का जो तरीका अपनाया है, उसे खूब पसंद किया जा रहा है। किस तरीके से हैंड वॉश किया जाए, यह बताने के लिए केरल पुलिस की ओर से एक बड़ा ही रोचक वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो में केरल पुलिस के 6 जवानों को देखा जा रहा है, जो डांस करते हुए हैंड वाश करने के तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

केरल के स्टेट पुलिस मीडिया सेंटर की ओर से इस वीडियो को सोशल मीडिया में साझा किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही इसके कैप्शन में लिखा गया है कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतना इस वक्त सबसे जरूरी है। हम सभी लोग चलिए मिलजुल कर काम करते हैं। हमारे साथ केरल पुलिस भी है। वीडियो को अब तक सोशल मीडिया में 8 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

क्या है वीडियो में?


वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि केरल पुलिस के सभी जवान डांस तो कर ही रहे हैं, मगर डांस करने के साथ साथ ही अपने हाथों को भी साफ कर रहे हैं। डांस करने के साथ ही हैंड वॉश करने की वजह से यह वीडियो बहुत ही खास बन पड़ा है और सोशल मीडिया में लोगों द्वारा इसे बहुत ही पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि लोग ना केवल इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं, बल्कि तरह-तरह से इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

यूनिसेफ का वीडियो

यूनिसेफ की ओर से भी कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कि वियतनाम के दो लड़के डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वे न सिर्फ डांस कर रहे हैं, बल्कि डांस करने के दौरान वे हैंड वॉश भी कर रहे हैं। इस तरह के कई विडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग कोरोना से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय बता रहे हैं। ये विडियो देखने में तो मजेदार होते ही हैं, लेकिन साथ ही एक बड़ा मैसेज भी देते हैं।

इसी के साथ बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी आजकल सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह भी विडियो के जरिये फैंस को कोरोना से बचने के उपाय बता रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स का सोशल मीडिया पर एक विडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ धोने का तरीका बता रहे हैं। दीपिका से लेकर जैकलीन और अनुष्का तक बता रही हैं कि हाथ धोने का सही तरीका क्या है। लोग इस विडियो को खूब लाइक व शेयर कर रहे हैं।

पढ़ें योगी ने लिया बड़ा फैसला, कोरोना के कारण जिन मजदूरों की छीनी रोजी-रोटी, उनको दिए जाएंगे पैसे

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें। 

Back to top button