राशिफल

Rashifal 10 March: इन 4 राशि वालों के जीवन में खुशियों के रंग भर देगा यह दिन, आएगी खुशहाली

आप सभी पाठकों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज होली का त्यौहार है इसे दुलहंडी भी कहा जाता है। यह त्यौहार पूरी दुनिया में हिंदू धर्म के मानने वाले बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। धार्मिक रूप से भी यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके पीछे की पौराणिक कथा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आज हम आपको होली का राशिफल बता रहे हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो आइये जानते हैं रंगों का यह त्योहार आपके लिए क्या खास लेकर आया है। पढ़ें Rashifal 10 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आपके लिए आज का दिन भागदौड़ भरा हो सकता है जिससे आप थकान महसूस करेंगे। आपका अधिकांश समय अपने जीवनसाथी के साथ बीतेगा। कुछ नया सीखने के लिए उत्‍साहित रहेंगे। बच्‍चों की तरक्‍की से मन प्रसन्‍न रहेगा। आपके किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। होली के उमंग में हुड़दंग से बचें नहीं तो तकलीफ हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

होली का यह त्यौहार वृषभ राशि वालों के रिश्‍तों में मिठास घोल देगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। काम का बोझ रहेगा लेकिन तनाव में ना आएं। भविष्य के बारे में चिंता आज आपके दिमाग पर कब्जा कर सकती है। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी। पत्‍नी की सलाह महत्‍वपूर्ण रहेगी। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। मित्रों व सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज होली के दिन मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। आपको कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठों से हासिल समर्थन आप लोगों के कार्यों को समाप्त करने में मदद करेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी। आज आप किसी विवाद में न पड़ें। पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रंगों के इस त्यौहार पर कर्क राशि वालों की घर-परिवार की उलझन दूर होगी। प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। कार्यों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। आर्थिक लाभ के अच्छे संयोग बन रहे हैं। आज आप किसी भी अजनबी पर विश्वास न करें। राजकीय कार्य आसानी से निपट जाएंगे। मेहमानों का आगमन होगा। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्‍नेह मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले आज दोस्तों के साथ होली का खूब लुत्फ़ उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। व्यापार में प्रगति होगी। प्रेमी से मिलने के लिए आज काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज सेहत में गिरावट हो सकती है। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कन्या राशि के लोगों के मन में उमंग रहेगी। आपकी बौद्धिकतापूर्ण बातों से सभी लोग बहुत प्रभावित होंगे। आपकी सेविंग में से पैसा खर्चा होने के योग हैं। आज आप अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। व्यायाम करने की आदत आपको फिट और उर्जावान बनाए रखने में मददगार साबित होगी। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। आज दोस्त की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। तुला राशि के लोगों को आज सारे गिले-शिकवे मिटाकर दोस्ती कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। आप अचानक अपने जीवन में बड़ा बदलाव करने के लिए प्रेरित होंगे। लेखानादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। जिनसे आप खुश भी रहेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते है। बेरोजगारों को आज रोजगार मिल सकता है। होली की मौज-मस्ती के दौरान आंखों को खतरनाक रंगों से बचाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। होली खेलते समय नैचुरल रंगों को इस्तेमाल करें। कैमिकल युक्त रंगों से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज बोनस के रूप में आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाते हैं, तो जरूरी सामान, जरूरी दवाइयां साथ रखने का ध्यान रखें। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। नया निवेश आगे चलकर लाभ देगा। अगर कोई रंग नहीं खेलना चाह रहा है तो उसके साथ ज़बरदस्ती न करें। वरना झगड़ा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अकेलापन से बचने के लिए व्यर्थ की भागदौड़ ना करें। आपको सकारात्मक तरीके से सोचना होगा। आपको आज अपनी करियर में प्रगति करने का मौका मिलेगा। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। गुप्‍त बातें उजागर हो सकती हैं। पीले रंग के साथ होली खेलने से अपनों के बीच स्‍नेह बढ़ेगा और आपके घर में खुशहाली आएगी। धन सम्बंधी मामले सुधर जाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। माता-पिता अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। लेकिन आपको स्वयं की देखभाल करने की जरूरत है नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। परेशानियों से निपटने की प्लानिंग बनायेंगे। मीन राशि वाले आज लाल रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। लाल रंग प्रेम और सच्‍चाई का प्रतीक है।

आपने Rashifal 10 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर की इस दिशा में रख दें मनी प्‍लांट, घर में सदा बनीं रहेगी पैसों की बरकत

Back to top button