अध्यात्म

घर की इस दिशा में रख दें मनी प्‍लांट, घर में सदा बनीं रहेगी पैसों की बरकत

मनी प्‍लांट का पौधा घर में रखना शुभ माना जाता है और इस पौधे के घर में होने से घर में पैसों की कमी कभी भी नहीं होती है। यही वजह है कि लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा जरूर लगाया करते हैं। मनी प्लांट के पौधे को लगाते समय कई चीजों का ध्यान करना होता है। अगर इस पौधे को घर में गलत तरह से और गलत दिशा में रखा जाए तो इस पौधे से जुड़े लाभ नहीं मिल पाते हैं। इसलिए मनी प्लांट को घर में लगाते समय वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करें।

मनी प्लांट को घर में रखने से जुड़ नियम-

घर के अंदर ही रखें मनी प्लांट

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। कई लोग मनी प्लांट को घर के बाहर लगा देते हैं। जो कि गलत होता है। घर के बाहर मनी प्लांट को रखने से घर में गरीब छा जाती है और धन कभी भी नहीं जुड़ता है। इसलिए हमेशा मनी प्लांट को अपने घर में ही रखें और इसे घर की उत्तर दिशा में ही रखें। मनी प्लांट को रखने के लिए ये दिशा अच्छी माना जाती है।

लोगों की नजर से रखें दूर

मनी प्लांट को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए की लोगों की नजर इसपर ना पड़े। मनी प्लांट को कई बार लोगों की नजर लग जाती है। जिसकी वजह से इस पौधे को घर में रखने का फल नहीं मिल पाता है। इसलिए आप कोशिश करें की आप मनी प्लांट को घर के ऐसे कोने में रखें की इसपर लोगों की नजर ना जा सके और बुरी नजर से इसकी सुरक्षा हो।

इस जगह पर ना रखें

कई लोग मनी प्लांट को घर के दरवाजे के पास रख देते हैं जो कि सही नहीं होता है। इस जगह पर ये पौधा रखने से घर में नकारात्मक असर पड़ता है और घर के सदस्यों की सेहत खराब रहने लग जाती है। इसलिए आप भूलकर भी मनी प्लांट को घर के दरवाजे के पास ना रखें।

हमेशा हरा भरा हो मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा एक समय के बाद सूखने लग जाता है। कई लोग इस पौधे के सूखने के बाद भी इसे नहीं हटाते हैं और लगा रहने देते हैं। घर में सूखा मनी प्लांट रखना उत्तम नहीं होता है और घर में  सूखे पत्ते वाला मनी प्लांट रखने से आर्थिक समस्या हो जाती हैं। साथ में ही घर का माहौल भी तनाव भरा हो जाता है। इसलिए आप मनी प्लांट के सूखते ही उसे फेंक दें और उसकी जगह हरा मनी प्लांट का पौधा ले आए।

जमीन से ना छूए बेल

मनी प्लांट की बेल काफी लंबी होती है। कुछ लोग इसकी बेल को जमीन पर फैला देते हैं। ताकि ये पौधा सुंदर लगे। लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है। मनी प्लांटी की बेल हमेशा ऊपर की और ही रहनी चाहिए और ये कभी भी जमीन पर नहीं लगनी चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर इस पौधे को पानी भी देते रहें और इसे सूखने ना दें।

Back to top button