राशिफल

Rashifal 9 March: 499 साल बाद होली पर बना है ऐसा शुभ संयोग, ये 8 राशियां हो जायेंगी मालामाल

आज की रात होलिका दहन होगा। आप जानते होंगे कि हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। आज गुरु धनु में और शनि मकर राशि में रहेगा। ऐसा संयोग 499 साल के बाद बन रहा है। इससे पहले इन दोनों ग्रहों का ऐसा योग 3 मार्च 1521 को बना था। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। पढ़िए Rashifal 9 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जीवनसाथी के साथ के प्यार बना रहेगा। आज आप किसी काम को लेकर ज्यादा उतावले न हों, वरना आपका ही नुकसान हो सकता है। व्यापार-निवेश अच्छा होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और आप पर्याप्त लाभ कमाएंगे। मेष राशि वाले आज होलिका की अग्नि में अनाज सेक कर लाए और उसे खाए, इससे आपका हर रोग दूर होगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पैसे कमाने और सेविंग बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। आज आप कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। सोसाइटी के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। यदि आप एक व्यावसायिक यात्रा पर निकलते हैं, तो आपको पर्याप्त लाभ होगा। होलिका दहन के वक्‍त एक सूखा नारियल लें और उसमें चीनी भरकर होली की अग्नि में रख दें। इससे आपके दांपत्‍य जीवन में खुशियां आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सेहत को देखते हुए आपको जंक फूड से दूर रहना होगा। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। अपनी धारणाओं को लेकर थोड़े ज्यादा जिद्दी रहेंगे। रहस्यपूर्ण चीजों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। कारोबार में आपको ज्यादा तरक्की मिलेगी। होलिका दहन के वक्त आप ऊं होलिकायै नम: व ऊं प्रहलादाय नम : मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

करियर में कई बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। हालांकि कुछ परेशान करने वाली परिस्थितियों से भी निपटना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने की योजना को अच्छी प्रकार से सोचना हितकर होगा। आप धार्मिक प्रार्थनाओं में खुद को लीन महसूस करेंगे। कर्क राशि वाले कच्चा सूत पकड़ कर होलिका के चारों ओर तीन बार परिक्रमा करें। सभी प्रकार के लाभ प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मित्रों का सहयोग समस्याओं का समाधान करवाएगा। अपनी सभी नकारात्मक सोच को कंट्रोल में रखे। आज आपकी अपने अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बुद्धि से आप किसी भी उलझन को सुलझा लेंगे। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। होली की भस्म का टीका लगाने से आपको नजर दोष तथा प्रेतबाधा से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। आज आपको थोड़ा सक्रिय होना होगा। आपको स्वयं की प्रेरणा से, स्वयं आगे बढ़ना होगा। आप के जितने भी रुके हुए काम थे वह आज पूरे होने वाले हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कई गतिविधियों में शामिल होंगे जो आपको लाभ पहुंचेगी। कन्या राशि वाले आज सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालकर उसे होली की अग्नि से जलाएं। इससे आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के किसी सदस्य से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपने प्रेमी के साथ भी भविष्य की योजना पर गंभीर बातचीत कर सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। ग्रहों की विशेष स्थिति में होलिका दहन पर रोग, शोक और दोष का नाश होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। नौकरों पर अंधविश्वास सही नहीं है। अगर आपका अपने किसी प्रियजन के साथ विवाद चल रहा है, तो आज आप उसे हल कर सकते हैं। आपके आने वाले दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाले हैं जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। हो सकता है आपके कार्य आपके सोचे हुए ढंग से पूरे न हो सकें। आपके अंदर सफलता की ऊंचाइयों को छूने का जुनून है और यह समय उसके लिए बिल्कुल उचित है। पुराने काम पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी वित्तीय प्रोफाइल को मजबूत करने में सक्षम होंगे। कार्यस्थल पर आपके लिए चीज़ें और परिस्थितियाँ ठीक रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। आज आप अपने निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। आपने कुछ दिनों पहले जो प्रयास किया था उसमें आपको अब निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। जो लोग स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन सामान्य रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। होलिका दहन के समय मकर राशि वाले एक सूखे गोले में बूरा भरकर उसे जलती हुई होली की अग्नि में रख दें धन प्राप्ति और समृद्धि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप खरीदारी करेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों को लेकर लापरवाह न हों। आपको व्यापार के क्षेत्र में अचानक धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। होली पर सवा किलो चावल की खीर बनाकर कुष्ठाश्रम में दें धन प्राप्ति और समृद्धि बढ़ेगी। नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका भाग्य साथ देगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऐसे बौद्धिक लोगों की संगति में बैठें, जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता हो। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। अपने भुगतान या आय को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। होलिका दहन के समय मीन राशि वाले धन प्राप्ति की कामना करते हुए सफ़ेद रंग की मिठाई जलती अग्नि में रख दें, धन की प्राप्त होगी।

आपने Rashifal 9 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस समय करें होलिका दहन, होगी श्रेष्ठ फल की प्राप्ति, जानिए शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी कथा

Back to top button