राशिफल

Rashifal 5 March: आज इन 5 राशियो को झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान, जानिए क्या कहती है आपकी राशि?

हम आपको गुरुवार 5 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मेष राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा। शुभचिंतकों और दोस्तों का समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी पारिवारिक समारोह के कारण आप पुराने दिनों की यादों में खोए रहेंगे। रोजमर्रा के काम बढ़ सकते हैं, लेकिन उनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कठोरता और अप्रियता से जूझना होगा। काले तिल का दान करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। आप किसी वरिष्ठ पद पर पदोन्नत हो सकते हैं। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आप बड़े स्तर पर धार्मिक कामों में योगदान दे सकते हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कुछ दिलचस्प और बड़े दिमागी लोगों के साथ मिल सकते हैं। यदि आप अपना काम ईमानदारी से करें तो आने वाले दिनों में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है। किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। धार्मिक संगीत में भी रुचि बढ़ सकती है। अपने कार्यस्थल में काफी बदलाव से जूझना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक जीवन में होने वाली समस्याओं का अंत होगा। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। वाणी पर काबू रखें। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। कई अनावश्यक चीजों पर खर्च होगा। मतभेद सुलझाने की कोशिश करें वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। नये टेंडर से मुनाफा हो सकता है ।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने व्यापार में वृद्धि महसूस कर सकते हैं। आज आप व्यावसायिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आप ऊर्जावान बने रहेंगे, मन अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। पैसों को लेकर कोई उलझन है, तो उससे बेचैनी बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज समय को खराब न करें। कानून से संबंधित मामले में निर्णय आपके पक्ष में होगा। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। आपके दिमाग में कुछ बात को लेकर संदेह होगा। चिड़चिड़ाहट और झुंझलाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। आपके वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। आय के साधनों में व्यापक दृष्टिकोण बनेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपना हर कार्य सोच-समझकर करें। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में एक छोटी सी चूक से हानि हो सकती है। व्यर्थ की दौड़-धूप से बचें। दूसरों की नकल और बुराई करने से बचना होगा। आज किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें। वर्तमान समय में कई कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। इसलिए पहले से ही सचेत रहें। मनोरंजन पर भारी खर्च से कई लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है। लालच वृत्ति आपको नुकसानी में न धकेले, इसका ध्यान रखें। आप पैसों के मामले में खुद को सुरक्षा महसूस करेंगे। हो सकता है परिवार के कुछ लोगों का मूड ठीक नहीं रहे। धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति संभव है। भाग्य आपके पक्ष में है, इसलिए अपने अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। आपको कुछ कार्यों में निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। सरे के किए गए फैसलों को एक तरफा नजरिए से न देखें। आपका दिन एक सामान्य दिन की तरह गुजर सकता है, बशर्ते आप संतुलित रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। क्षेत्र का प्रतिसाद मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप प्रभावशाली एवं प्रसिद्ध रहेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। परिवार के साथ कहीं अच्छी जगह समय बिता सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। अगर आपने खुद पर नियंत्रण नहीं रखा तो नुकसान हो सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार में किसी समारोह के आयोजन की वजह से आप उत्साहित रहेंगे। आपको विदेश से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और अचानक विदेश यात्रा संभव है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। अपनी बात कहने और दूसरों को समझने में परेशानी हो सकती है। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। लेकिन जब आप किसी से बातचीत करें तब थोड़ा संभलकर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यापार एवं व्यवसाय में वृद्धि होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा व संपत्ति विवाद भी सुलझ जाएगा। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा। शाम के समय मन उदास रह सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। हालांकि नौकरी वालों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। अपने से बड़े अधिकारी से तालमेल अच्छा रहेगा।

आपने Rashifal 5 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश में है इस दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, शिव पुराण में भी किया गया है इसका जिक्र

Back to top button