बॉलीवुड

टाइगर ने बर्थडे पर श्रद्धा कपूर को दिया खास सरप्राइज, रोड पर ही करने लगे ये काम- देखें विडियो

दोस्ती क्या होती है, बॉलीवुड के कई कलाकारों ने यह साबित करके दिखाया है। बॉलीवुड में कई दोस्तों की कहानी हम जानते हैं, लेकिन वर्तमान में भी बॉलीवुड में दो बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, जो एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं। इन दोनों की दोस्ती अटूट है। दोनों की दोस्ती बहुत ही प्यारी है। दोनों की दोस्ती के किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। जी हां, इन दोनों दोस्त का नाम श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ है।

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की दोस्ती अक्सर बॉलीवुड में छाई रहती है। इनकी दोस्ती के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में साथ में पढ़ाई की है। शायद यह भी एक वजह है कि बचपन से जो इनके बीच एक दोस्ताना रिश्ता कायम हुआ था, उसे वे आज इंडस्ट्री में भी अच्छी तरह से निभा रहे हैं। दोनों दोस्त एक-दूसरे का खूब ख्याल रखते हुए नजर आते हैं। दोनों को एक-दूसरे की फिक्र भी रहती है

आगे-पीछे है बर्थडे

दोनों की न केवल दोस्ती ही खास है, बल्कि एक और खास चीज ये है कि दोनों का बर्थडे भी बिल्कुल एक-दूसरे के आसपास ही है। जहां टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना बर्थडे मनाते हैं, वहीं इसके ठीक एक दिन के बाद श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना बर्थडे मनाती हैं। इस तरह से दोनों का बर्थडे आगे-पीछे ही है। टाइगर श्रॉफ की सबसे अच्छी दोस्त श्रद्धा कपूर जब 33 साल की हो गईं तो टाइगर श्रॉफ ने अपनी इस बेस्ट फ्रेंड के लिए एक शानदार प्रस्तुति भी दी।


इसका एक वीडियो भी सामने आ गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बागी 3 के गाने दस बहाने पर टाइगर श्रॉफ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खुद श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ को देखकर इसमें हैरान नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों को साथ में केक काटते हुए भी देखा जा सकता है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पहले इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि बचपन में श्रद्धा कपूर पर उनका बड़ा क्रश आया था, लेकिन उनमें कभी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वे जाकर श्रद्धा कपूर को इसके बारे में बता सकें। इस तरह से न तो टाइगर श्रॉफ कभी अपने दिल की बात श्रद्धा कपूर से कह सके और न ही श्रद्धा कपूर को कभी इस बारे में पता चल पाया।

वैसे, वरुण धवन ने भी हाल ही में फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के दौरान यह खुलासा किया था कि कॉलेज के दिनों में उन्हें श्रद्धा कपूर पर क्रश आ गया था। वैसे, टाइगर श्रॉफ पिछले कुछ दिनों से दिशा पटानी को डेट करते हुए देखे जा रहे हैं। वहीं, वरुण धवन अपने लंबे समय की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। श्रद्धा और टाइगर की फिल्म बागी 3 आने वाली है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अलावा रितेश देशमुख व अंकिता लोखंडे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगी। आगामी 6 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में उतर रही है।

पढ़ें 15 साल बाद आया ’10 बहाने’ का रीमिक्स, श्रद्धा-टाइगर ने लगाया डांस और ग्लैमर का भरपूर तड़का

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Back to top button