राशिफल

Rashifal 26 February: आज गणेशजी इन 6 राशियों के कष्ट करेंगे दूर, व्यापार में होगा आर्थिक लाभ

हम आपको बुधवार 26 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 February 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाएंगी। आपको धन की प्राप्ति होगी और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं। आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। किसी व्यक्ति की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको करियर विकसित करने के लिए नई क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता होगी। वाहन से चोट लग सकती है। उद्यमी अच्छा करेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। अपनी आदत सुधारने की कोशिश करें। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अधूरे काम समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। परिवार और दोस्त खुशी के समय यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगें। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। किसी कार्य को करने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है। नहीं चाहते हुए भी किसी से उधार पैसा लेना पड़ सकता है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अदालती कार्यवाही में आज संभल कर चलना होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी। वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। ताना मारने की आदत के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आप भौतिक सुख प्राप्ति संबंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। मानसिक थकान से बाहर निकलने के लिए बेचैनी महसूस हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने अध्ययन के क्षेत्रों में और उत्साहित होंगे। जिससे आप सफलता के बिल्कुल नजदीक होगे। कागजी कामों में फायदा होने की संभावना ज्यादा है। बिजनेस करने वाले लोग बड़ा निवेश न करें। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं। भूमि व भवन इत्यादि से संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने पर निराशा हो सकती है। कार्यभार बढ़ सकता है। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप की योग्यता से लोग आप से जुडना पसंद करेंगे। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। आज आपकी शैली और काम करने का ढंग लोगों को प्रभावित करेगा। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से भी विवाद न करें। भौतिक सुख मिल सकते हैं। अपनी बात साफ तरीके से रखें। पैसों के मामलों में फालतू जोखिम न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। दूसरों के प्रेम संबंधों में राय न दें तो ही अच्छा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मेहनत ज्यादा हो सकती है। यदि आप कहीं पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करना सही रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। शत्रु पस्त होंगे। कामकाज ज्यादा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ आज वक्त बिता सकते हैं। आपका पुराना प्यार आपको मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। भागेदारी में गलतफहमी के चलते वाद-विवाद हो सकता है। आय यथावत रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कामकाज ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। आपको अपने आचरण और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। समय मिलाजुला रहेगा। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। व्यवसायिक लोगो फायदे के साथ नुकसान भी हो सकता है। भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहो में भी शामिल होंगे। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें। विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

आपने Rashifal 26 February 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 February 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 February 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गृहस्थ सुख पाने के लिए करें शास्त्रों के अनुसार ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा पारिवारिक जीवन

Back to top button