अध्यात्म

गृहस्थ सुख पाने के लिए करें शास्त्रों के अनुसार ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा पारिवारिक जीवन

हर व्यक्ति सुखी गृहस्थ जीवन चाहता है। लेकिन कई लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं होती है। जिसके कारण उन्हें गृहस्थ जीवन का सुख नहीं मिल पाता है और घर में हर समय कलह ही रहती है। शास्त्रों में शुक्र ग्रह को सांसारिक सुख, प्रेम, भोग-विलास और पत्नी कारक माना गया है। इसलिए कुंडली में इस ग्रह की खराब दिशा होने पर पारिवारिक जीवन पर असर पड़ता है और गृहस्थ जीवन दुखों से भर जाता है।

शुक्र की खराब दिशा होने पर जीवन पर पड़ता है ये असर

  • जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह सोया हुआ होता है, उन लोगों को जीवन में कभी भी स्त्री सुख नहीं मिल पाता है।
  • कुंडली में अगर राहु और सूर्य एक साथ योग बनाएं तो शुक्र मंदा हो जाता है। शुक्र के मंद होने पर जीवन में आर्थिक परेशानियां आती है और धन हानि होने  लग जाती है।
  • कुंडली के पहले घर में शुक्र और सप्तम घर में राहु हो। तो शुक्र ग्रह की दिशा को सही नहीं माना जाता है और ऐसा होने से दाम्पत्य जीवन कष्टों से भरा रहता है।

करें ये उपाय

अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह खराब दिशा में है और मंद चल रहा है। तो आप ये टोटके करें। शास्त्रों में बताए गए ये टोटके करने से शुक्र ग्रह के कारण गृहस्थ जीवन पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

करें सफेद चीजों का दान

शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस दिन गरीब लोगों को दूध दान करें या खीर बनाकर खिलाएं। ये उपाय करने से शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता है। आप चाहें तो चावल का दान भी कर सकते हैं।

रखें चांदी अपने साथ

पर्स में हमेशा चांदी का टुकड़ा अपने साथ रखें। चांदी का टुकड़ा अपने साथ रखने से घर में कलह नहीं होती है और घर खुशियों से भरा रहता है। चांदी का टुकड़ा रखने की जगह आप चांदी का छल्ला भी धारण कर सकते हैं। इस छल्ले को शुक्रवार के दिन ही धारण करें। क्योंकि शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है।

दीवारों का रंग हो सफेद

जिन पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई रहती है वो अपने कमरे की दीवार का रंग सफेद रखें। ये उपाय करने से लड़ाई होना बंद हो जाएगी और आपसी प्रेम बढ़ जाएगा।

श्वेत चंदन लगाएं

रोज सुबह पूजा करें और पूजा करने के बाद अपने माथे पर श्वेत चंदन से तिलक जरूर लगाएं। इसी तरह से नहाते समय पानी के अंदर भी श्वेत चंदन को जरूर डालें और इस पानी से स्नान करें।

शिव जी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन शिव जी की पूजा करें और शिव जी को दूध अर्पित करें। शिव जी को दूध चढ़ाने से शुक्र ग्रह से रक्षा होती है और इस ग्रह के कारण जीवन में किसी भी तरह का कष्ट नहीं आता है। शिव जी की पूजा करते हुए उन्हें सफेद रंग के फूल भी जरूर अर्पित करें।

ऊपर बताए गए उपायों को करने से शुक्र ग्रह आपके गृहस्थ जीवन को कभी भी प्रभावित नहीं करेगा।

Back to top button
?>