दिलचस्प

कथा: जीवन में केवल वो ही लोग कामयाब होते हैं, जो कि लगातार प्रयास करते रहते हैं

जीवन में तीन तरह के लोग होते हैं। पहले तरह के लोग प्रयास करने से पहले ही हार मान लेते हैं। दूसरे तरह के लोग प्रयास तो करते हैं, लेकिन सफलता हासिल ना होने पर प्रयास करना छोड़ देते हैं। जबकि तीसरे तरह के लोग तब तक मेहनत करते हैं। जब तक उन्हें सफलता नहीं मिलती है। यानी जीवन में वो ही लोग कामयाब होते हैं जो कि लगातार प्रयास करते हैं। इस विषय से एक कथा भी जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार गुरु रामकृष्ण परमहंस अपने कुछ शिष्यों के साथ किसी गांव जा रहे होते हैं। काफी देर तक चलने के बाद गुरु रामकृष्ण परमहंस और उनके शिष्य आराम करने के लिए एक जगह रोक जाते हैं।

एक पेड़ के वापस आराम करते समय गुरु रामकृष्ण परमहंस और उनके शिष्यों की नजर पास में बह रही नदी पर पड़ती है। इस नदी के किनारे एक मछुआरा होता है, जो कि मछली पकड़ने के लिए जाल को नदी के अंदर फेंकता है। थोड़ी देर बाद मछुआरा जाल को नदी से निकलता है। जाल में काफी सारी मछलियां फंसी होती हैं। जाल को देख गुरु रामकृष्ण परमहंस अपने शिष्य को कहते हैं, जाल में फंसी इन मछलियों को ध्यान से देखो। इस जाल में तीन तरह की मछलियां फंसी हैं। पहली वो जो कि ये मान चुकी हैं कि अब उनका जीवन खत्म हो चुका है और अपना जीवन बचाने के लिए संघर्ष तक नहीं कर रही है। दूसरी तरह की मछली अपने आपको इस जाल से निकालने के लिए मेहनत तो कर रही हैं। लेकिन कोई परिणाम नहीं मिलने के कारण उन्होंने मेहनत करना बंद कर दी है। वहीं तीसरे तरह की मछली जो लगातार इस जाल से निकलने की कोशिश कर ही हैं और जाल से बाहर निकलने में कामयाब भी हो गई, इस तरह की मछलियां अपने प्राण बचाकर जाल से दूर भाग गई हैं।

इन मछलियों की तरह ही मनुष्य भी तीन तरह के होते हैं। पहले तरह के मुनष्य मेहनत किए बिना ही हार मान लेते हैं। दूसरे तरह के मनुष्य मेहनत तो करते हैं लेकिन मेहनत का परिणाम ना मिलने पर मेहनत करना बंद कर देते हैं। जबकि तीसरे तरह के इंसान तब तक मेहनत करने में लगे रहते हैं। जब तक उन्हें फल नहीं मिल जाता। इसलिए तुम लोग भी तीसरे तरह के व्यक्ति ही बनों और तब तक मेहनत करों, जब तक तुमें मेहनत करने का फल ना मिले।

गुरु रामकृष्ण परमहंस की ये बात सुनकर शिष्य अच्छे से समझ जाते हैं कि जीवन में वो ही लोग कामयाब होते हैं जो कि मेहनत करना नहीं छोड़ते हैं। किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

कथा से मिली सीख- लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास करना कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। जब तक सफलता न मिल जाए। तब तक प्रयास करते रहना चाहिए।एक दिन सफलता जरूर मिल जाती है और जो आप पाना चाहते हैं वो आप पा लेते हैं।

Back to top button