बॉलीवुड

सामने आया कपिल देव की पत्नी के रोल में दीपिका का फर्स्ट लुक, ’83’ के लिए बेकरार हुए फैंस

बॉलीवुड को आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों का इंतजार है। इनमें से एक बड़ी फ़िल्म 83 भी है, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। दरअसल 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की जिंदगी पर यह फिल्म आधारित है। इसमें कपिल देव की भूमिका बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका असल जिंदगी में रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह कैसे दिखने वाले हैं, यह तो पहले उनके जारी किए गए लुक को देखकर दर्शकों ने अंदाजा लगा ही लिया था, लेकिन अभी तक कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में दीपिका पादुकोण का जो लुक सामने नहीं आया था, अब उसे भी जारी कर दिया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण का एक बड़ा ही अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिल रहा है।

इस लुक को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर सिंह बिल्कुल उसी अंदाज में खड़े हैं, जिस तरह से कपिल देव खड़े होते हैं। वहीं, उनके साथ उनकी पत्नी रोमी देव के रूप में दीपिका पादुकोण भी खड़ी हैं और उनके बाल इसमें छोटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर ही इन दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री नजर आ रही है। ऐसे में अब दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार और बेसब्री से हो गया है कि जब फोटो में दोनों इतने लाजवाब लग रहे हैं तो असल फ़िल्म में वे कितने शानदार नजर आएंगे।


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दोनों के लिए ही यह फिल्मे बहुत ही मायने रखती है। इसलिए कि शादी के बाद दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होने वाली है। दीपिका पादुकोण का इस फिल्म में किरदार बहुत ही छोटा है, मगर इसके बावजूद यदि उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी है तो इसके पीछे कोई खास वजह भी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी इससे पहले फिल्म रामलीला और बाजीराव मस्तानी में धमाल मचा चुकी है। अब एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए दोनों कुछ ऐसा ही जादू चलाने की कोशिशों में हैं। बीते कुछ समय में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय सुपरहिट हुई थी। यही नहीं, रणवीर सिंह को बेस्ट ऐक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। रणवीर सिंह ने फिल्म 83 के लिए जमकर क्रिकेट की प्रैक्टिस भी की है। बड़े स्क्रीन पर वे किस तरीके से नजर आते हैं, यह वास्तव में देखने लायक होगा। यह फिल्म 10 अप्रैल को इसी साल सिनेमाघरों में उतरने वाली है।

पढ़ें पति रणवीर सिंह को दीपिका ने थमाई घर से सामान की लंबी लिस्ट, लिखा-‘बिना लिए घर वापस मत आना…’

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Back to top button