राशिफल

रविवार को इन 4 राशियों पर रहेगा सूर्य के गोचर का प्रभाव, किस्मत के सितारे होंगे बुलंदी पर

हम आपको रविवार 16 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 February 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है। कारोबार की धीमी गति से आपका मूड खराब हो सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कुछ काम या खरीददारी में पैसे कम पड़ सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। छोटे बच्चे पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता खुश रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नौकरी स्थल पर आप बढ़िया कार्य का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी सराहना की जाएगी। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ संभव है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे। जरूरी कामों में देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

छात्र अपनी पढ़ाई समाप्त कर नौकरी कर सकते हैं। निजी कामों की उलझनों में पड़कर अपनी एकाग्रता न टूटने दें। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कोई दोस्त आपको पैसे निवेश करने का नया तरीका बता सकता है। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। अपने खर्च को नियंत्रित करना बेहतर है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मोबाइल फ़ोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज़्यादा इस्तमाल से बचें। समय का मैनेजमेंट ठीक से नहीं कर पाएंगे। इससे आपके कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर बढ़िया रहेगा। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको कार्य शेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पुरानी बातों पर ध्यान न दें। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नकारात्मक विचारों में उलझ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को नौकरी मिलने की संभावना हैं। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। कुछ संपत्ति के मामलों से आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। पहले की गई मेहनत का प्रतिसाद अब मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। काफी समय से लंबित कार्य बनेंगे। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। व्यावसायिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। मन में खिन्नता का अनुभव कर सकते हैं। किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, धन में बढ़ोतरी होगी। आप किसी भी मामले पर ज्यादा जोश न दिखाएं। थोड़े शांत रहें, तो बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपनी बातों को लेकर थोड़े जिद्दी रहेंगे। ये स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग सकारात्मक परिणाम देंगे। आज आपके व्यवसाय में बाधाएं आएंगी। आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। आज आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ खाने की चीजें भेंट करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी तरह होगी। आपको धन लाभ हो सकता है। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरिक्त से बचें। कोई फैसला तुरंत लेने का दबाव भी आप पर हो सकता है। मंदिर में रूई की बाती बनाकर दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान की चिंता रहेगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। समय पर काम निपटाने का दबाव आप पर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने जायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। आपके और आपके परिवार के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है उस से सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्य लगन व उत्साह से कर पाएंगे। मन और स्वभाव में उतार चढ़ाव रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य नया उत्साह रहेगा। किसी पर ज्यादा भरोसा करना और डिपेंड रहना आपके लिए ठीक नहीं है। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

आपने Rashifal 16 February 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 February 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 February 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर आए मेहमानों को जरूर पिलाएं ठंडा पानी, ऐसा करने से ये ग्रह हो जाता है शांत, देता है शुभ फल

Back to top button