स्वास्थ्य

हाई ब्‍लड शुगर समेत इन 3 रोगों को जड़ से खत्म कर देता है करी पत्ता, जानें करी पत्‍ता के फायदे

करी पत्ता स्वस्थ के लिए अच्छा माना जाता है और इसे खाने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। करी पत्ते का स्वाद कड़वा होता है और इसे मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। दक्षिण भारत में करी पत्ते का प्रयोग अधिक किया जाता है और हर व्‍यंजन को बनाते समय उसमें करी पत्‍त्ता जरूर डाला जाता है। करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है जिसकी वजह से इसे खाने की सलाह दी जाती है। करी पत्ता खाने से त्वचा, सेहत और बाल संबंधित कई समस्‍याओं  से राहत मिल जाती है। इसलिए आप करी पत्ता जरूर खाया करें। करी पत्ते के फायदे क्या हैं और इसका सेवन कैसे किया जाता है ये इस प्रकार हैं।

करी पत्ते के फायेद

ब्‍लड शुगर हो कंट्रोल

ब्‍लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए करी पत्ता उत्तम माना गया है। इसे खाने से ब्‍लड शुगर पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जो लोग ब्‍लड शुगर से ग्रस्त हैं वो खाना बनाते समय कड़ी पत्ते का प्रयोग जरूर किया करें। रोज एक करी पत्ता खाने से ब्‍लड शुगर से राहत मिल जाएगा। करी पत्ते पर किए गए कई शोधों में पाया गया है कि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉयड्स गुण पाए जाते हैं जो कि ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। जो लोग रोज करी पत्ता खाते हैं उन्हें शुगर का रोग लगने की संभावना भी कम रहती है।

इस तरह से करें करी पत्ते का सेवन

करी पत्ते का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसे आप मसाले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर हरे करी पत्ते का जूस निकालकर पी सकें। शुगर के मरीजों के लिए करी पत्ते का जूस कारगर माना जाता है। करी पत्ते का जूस या रस निकालने के लिए 10-15 करी लेकर उन्हें पीस लें। फिर इनको निचोड़कर इसका रस निकाल लें और इसका सेवन कर लें। याद रहे की आप दो चम्मच से ज्यादा करी पत्ते का रस ना पीएं। क्योंकि अधिक करी पत्ता खाने से शुगर का स्तर कम हो सकता है। वहीं अगर आप इसका जूस नहीं पीना चाहते हैं तो इसे चबा लें।

बाल बनें चमकदार

करी पत्ते को बालों के लिए गुणकारी माना गया है और इसे खाने से बालों की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। करी पत्ता खाने से बाल काले और घने हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों के बाल सफेद हैं या झड़ रहे हैं वो करी पत्ता जरूर खाया करें।

चेहरे पर ना हो दाने

करी पत्ता खाने से चेहरे पर दाने या मुंहासे नहीं होते हैं। दरअसल जो लोग करी पत्ते का सेवन करते हैं उन लोगों का खून साफ रहता है और खून के साफ होने पर त्वचा पर दाने नहीं होते हैं। इसलिए मुंहासे या दानों की समस्या होने पर रोज करी पत्ता खाया करें। इसे खाने से खून शुद्ध हो जाएगा और मुंहासों से आराम मिल जाएगा।

रखें इस बात का ध्यान

अधिक करी पत्ता सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करें से बचें और खाना बनाते समय केवल एक ही करी पत्ता का प्रयोग करें। वहीं इसका रस दो चम्मच से अधिक ना पीएं।

Back to top button