दिलचस्प

जानें किटी पार्टी क्या है ?

किटी एक प्रकार की पार्टी होती है जो कि महिलाओं द्वारा की जाती है। भारत में किटी पार्टी (Kitty Party in Hindi) का चलन काफी प्रचलित है और भारत के हर शहर में महिलाएं ये पार्टी जरूर करती हैं। यह पार्टी एक अलग तरह की पार्टी होती है और इस पार्टी के दौरान महिलाएं खूब मस्ती करती हैं।

हालांकि ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें किटी पार्टी क्या है और इस पार्टी के दौरान क्या-क्या किया जाता है। इस बात की जानकारी नहीं होती है। आज इस लेख में हम आपको इस पार्टी से जुड़े तमाम चीजे बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी अपने घर में यह पार्टी रख सकें और मस्ती कर सकें। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि किटी पार्टी क्या है?

किटी पार्टी क्या है? – Kitty Party in Hindi

किटी पार्टी आमतौर पर कॉलोनी की महिलाएं मिलकर करती हैं और अधिकतर शादीशुदा महिलाएं ग्रुप बनाकर इस पार्टी का आयोजन करती हैं। कई महिलाएं हफ्ते में एक बार यह पार्टी किया करती हैं। जबकि कुछ महिलाएं महीने में एक दिन इस पार्टी का आयोजन करती हैं। किटी पार्टी (Kitty Party in Hindi) महज एक पार्टी नहीं होती है। इस पार्टी के दौरान महिलाएं कमेटी भी डालती हैं और इस कमेटी की वजह से उन्हें पैसे जोड़ने में मदद भी मिलती है।

क्या किया जाता है इस पार्टी के दौरान

आज के समय में इस पार्टी का काफी ट्रेंड चल पड़ा है। किटी पार्टी से संबंधित बहु से सावल होते हैं, जैसे इस पार्टी का मेन्यू, पार्टी का वेन्यू, किटी पार्टी थीम्स और सजावट आदि। आइये जानते हैं इन सभी प्रश्नों के जवाब के बारें में :

किटी पार्टी

गॉसिप

किटी पार्टी गॉसिप के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। क्योंकि इस पार्टी के दौरान महिलाएं खूब गॉसिप करती हैं। गॉसिप के अलावा हफ्ते या महीने भर में उनके साथ क्या-क्या नया हुआ और इत्यादि तरह की चीजें भी एक दूसरे से शेयर करती हैं।

किटी पार्टी

गेम्स

इस पार्टी को मजेदार बनाने के लिए गेम्स का भी आयोजन किया जाता है और महिलाएं कई तरह के गेम्स भी इस पार्टी के दौरान खेलती हैं। इन गेम्स को खेलने से पार्टी मनोरंजन से भरी रहती है। इस पार्टी के दौरान म्यूजिकल चेयर, कार्ड, डम्ब चारदेस (dumb charades) और इत्यादि तरह के गेम्स खेले जाते हैं। साथ में ही जो भी इन गेम्स को जीतता है उसे प्राइज भी दिया जाता है।

शॉपिंग

आजकल कई सारी महिलाएं घर में बैठकर ही शॉपिंग करना पसंद करती हैं। किटी पार्टी (Kitty Party in Hindi) के दौरान महिलाएं एक दूसरे से सलाह लेकर ऑनलाइन कपड़े खरीदा करती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो पार्टी में कपड़े बेचने वालों को भी बुला लेती हैं और एक साथ मिलकर कपड़ों की खरीददारी करती हैं। (यह भी पढ़ें – ऑनलाइन शॉपिंग)

कमेटी

अधिकतर किटी पार्टियों में महिलाएं कमेटी जरूर डाला करती हैं। इस पार्टी में भाग लेने वाली हर महिला सामान राशि डालती हैं और जिसका नंबर पहले आते है उसे कमेटी के पैसे मिल जाता हें। कमेटी की मदद से आसानी से पैसे जोड़ पाती हैं।

तोहफा

कुछ किटी पार्टी में तोहफे भी बांटे जाते हैं। जिस महिला के घर में पार्टी रखी गई होती है वो अपने घर आई हर महिला को कुछ ना कुछ तोहफे में देती है। यह तोहफा किटी पार्टी (Kitty Party in Hindi) के फंड से खरीदा जाता है।

किटी पार्टी का आयोजन

किटी पार्टी का आयोजन ग्रुप की हर महिला को करना होता है। इस पार्टी के ग्रुप की हर महिला पार्टी के लिए कुछ राशि देती हैं और इन्हीं पैसों से पार्टी का आयोजन किया जाता है। कई महिलाएं हफ्ते में एक बार यह पार्टी रखती हैं और ग्रुप की जिस सदस्या का नंबर होता है वो अपने घर में पार्टी का आयोजन करती हैं। किटी पार्टी के लिए घर को अच्छे से सजाया जाता हैं और खाने पीने की चीजों का इंतजाम किया जाता हैं। आमतौर पर यह पार्टी दोपहर के समय पर होती है।

किटी पार्टी

खाने का मेन्यू

  • किटी पार्टी (Kitty Party in Hindi) में समोसे, चाय, कॉफी, स्नैक्स और इत्यादि तरह की चीजे खाने में दी जाती है। कुछ महिलाएं अपने घर पर ही ये सब चीजें बनाती हैं। जबकि कई महिलाएं बाहर से ये सब चीजें खरीद के लाती हैं।
  • कई बार पार्टी में आने वाली महिलाएं अपने घर से अलग-्अलग तरह के व्यंजन भी बनाकर लाती हैं और इस पार्टी में इन्हें परोसती हैं।

सजावट

इस पार्टी की सजावट पार्टी के थीम के आधार पर की जाती है। अगर पार्टी का थीम बॉलीवुड से जुड़ा हो तो इस आधार पर घर को सजाया जाता है। पार्टी में आने वाली महिलाएं अपनी पंसदीदा अभिनेत्री की तरह बनकर आती हैं। वहीं पार्टी का थीम अगर इंडियन हो तो महिलाएं इंडियन कपड़े पहनकर आती हैं। (यह भी पढ़ें – दिवाली की सजावट)

घर के बाहर भी रखी जाती है यह पार्टी

यह जरूरी नहीं कि इस पार्टी का आयोजन घर पर ही किया जाए। कुछ पार्टी ग्रुप बाहर होटल में भी किटी पार्टी का आयोजन करते हैं और एक साथ खाना खाते हैं। हालांकि बाहर की पार्टी करना थोड़ा महंगा पड़ जाता है।

किटी पार्टी

किटी पार्टी क्या होती है और इसे कैसे आयोजित किया जाता है। यह पढ़ने के बाद आप भी यह पार्टी जरूर करें। किटी पार्टी (Kitty Party in Hindi) करने के लिए अपने कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर ग्रुप बनाएं और इस पार्टी का आनंद लें।

Back to top button