राशिफल

मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए रहेगा शानदार, रोगों से मिलेगा छुटकारा व मन भी रहेगा प्रफुल्लित

हम आपको मंगलवार 14 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 January 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा इसलिए मेहनत करते रहे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। आपको अनेक प्रकार की कठिनाइयों और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। शाम को बच्चे पार्क में खेलने जायेंगे। आज जीवनसाथी से आप ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें ।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दूर स्थान पर रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत होगी। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थीं, वे अब प्रगति करेंगी। ऑफिस में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा होगी। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर करेंगे तो इसमें आपका ही नुकसान हो सकता है। आज दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार में सुख समृद्धि और पैसा बढ़ेगा। आज आप अपने प्रेमी के संग कहीं घूमने फिरने का प्लान जरूर बनाएं, इससे आपके बीच दूरियां नहीं रहेगी। मन में हल्की बेचैनी रहेगी। घर और ऑफिस दोनों जगह परेशानी वाला माहौल हो सकता है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। आपके मन में कोई अच्छा विचार आ सकता है। आप अपनी ताकत और काम से पहचाने जायेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप धैर्य से काम लिजिए, संचार माध्यम से कोई सूचना मिलेगी। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। काम के अतिरिक्त बोझ के कारण आज आप थका हुआ महसूस करेंगे। किसी नकारात्मक बात से उलझ सकते हैं। आंतरिक द्वंद से भी परेशान हो सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बच्चे अपने माता-पिता की बात मानेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और हाई सैलरी मिलने के आसार हैं। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। किसी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से आपको ही उल्टा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नौकरी करने वालों को बोनस मिल सकता है। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न सकतें हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। अपोजिट जेंडर पर भी खर्चा ज्यादा होने की संभावना है। कॉस्मेटिक के कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज खर्चा बढ़ने के योग हैं। आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है जिससे घर में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल हो सकती है। न चाहते हुए भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। आज आपका जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अकेले लोग एक पसंदीदा साथी ढूंढ सकते हैं। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्यार के मामले में जोखिम लेना सही नहीं होगा। पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय बहुत मूल्यवान है, विद्यार्थी वर्ग अपने समय का सही सदुपयोग करने की कोशिश करें। परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका रुका हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन भी महसूस हो सकता है। काम में नयापन आयेगा। आज बच्चों के साथ किसी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं। इस कारण परेशान भी हो सकते हैं। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

आपने Rashifal 14 January 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 January 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 January 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर में इस दिशा में कभी ना रखें मनी प्लांट, ऐसा करने से हो सकता है भारी नुकसान

Back to top button
?>