अध्यात्म

बीत गया साल का पहला चंद्र ग्रहण, अब इस दिन लगेगा दूसरा ग्रहण

चंद्र ग्रहण 2020: साल का पहला चंद्र गहण 10 जनवरी की देर रात से शुरु होकर 11 जनवरी की देर रात को खत्म हुआ। इस ग्रहण को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह भी देखने को मिला। राहत की बात ये रही कि इस ग्रहण में कोई सूतक नहीं था, जिसकी वजह से लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। जी हां, साल का पहला चंद्र ग्रहण जिसका असर अगले 10 दिनों तक कुछ राशियों पर बना रहेगा, जिसकी वजह से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बता दें कि ये ग्रहण भारत में भी दिखा।

बताते चलें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण बीत चुका है, जो शुक्रवार रात 10 बजकर 37 मिनट पर लग चुका था। यह करीब चार घंटे तक चलने के बाद 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट पर खत्‍म हुआ, जिसके बाद अब लोगों के बीच ये जानने की उत्सुकता है कि आने वाले दिनों में कब कब ग्रहण लगेंगे और किसका क्या असर होगा। कुल मिलाकर इस साल अभी कई ग्रहण लगने वाले हैं, जिसकी वजह से आप सभी को सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बता दें कि इस बार तीन चंद्र ग्रहण लगेगा।

कहां देखा गया साल का पहला चंद्र ग्रहण?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर में ग्रहण काल दो घंटे एक मिनट। इसके अलावा, विश्‍व में इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका व आस्‍ट्रेलिया महाद्वीपों में देखा गया। कुल मिलाकर भारत समेत एशिया के सभी देशों में देखा गया, लेकिन हर जगह की अवधि अलग अलग रही। विश्व स्तर पर बात करें, तो विश्‍व में इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, भारतीय महासागर आदि जगहों पर देखा गया, ऐसे में ये ग्रहण पूरे विश्व में देखा गया, जिसकी वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया।

अब कब लगेगा ग्रहण?

10 जनवरी के बाद इस साल कई अन्य ग्रहण भी लगेंगे, जिसका असर हर किसी पर होगा। बता दें कि अगला ग्रहण अब 5 जून को लगेगा, जिसमें सूतक भी लगेगा, ऐसे में ये काफी नुकसानदायक हो सकता है। देखें लिस्ट में कब कब लगेगा ग्रहण?

1. 5 जून को चंद्र ग्रहण लगेगा।

2. 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा।

3. 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेगा।

4.  30 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा।

5.  14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा।

कुल मिलाकर इस साल 6 ग्रहण लगेगे, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण होगा, ऐसे में आप सभी को सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानी

शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण के दौरान लोगों को कई सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए अच्छा होता है। इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। और गर्भवती महिलाओं को तो ग्रहण के दौरान विशेष रुप से ध्यान रखना चाहिए। बताया जाता है कि ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए, वरना खाना दूषित हो जाता है और इसका असर बिल्कुल विपरीत पड़ता है, ऐसे में समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि आपको कोई परेशानी न हो। इस दौरान भगवान को ढक देना चाहिए और उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए।

Back to top button