बॉलीवुड

लक्जरी कार छोड़ ऑटो रिक्शा की सैर पर निकलीं जाह्नवी कपूर, रास्ते में फैंस ने मांगी सेल्फी तो…

बॉलीवुड की दुनिया में श्रीदेवी का नाम कौन नहीं जानता। एक ऐसा नाम जिसके लाखों दिवाने हैं। श्रीदेवी के काम को इंडस्ट्री में सभी पसंद करते थे। अब उनकी राह पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर निकल पड़ी हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करते हुए फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन अब वह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और दर्शक को भी उनकी अगली फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। यह इस लिए भी खास है क्योंकि साल 2018 के बाद से ही अब तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इस साल जाह्नवी की कई फ़िल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए रेडी है।

इस साल कई फिल्में होगी रिलीज़

भले ही बीते साल 2019 में जाह्नवी कपूर की एक भी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई हो लेकिन उसके बावजूद भी जाह्नवी कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा एक्टिव रहती हुई लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर को एक बार फिर से स्पॉट किया गया है जिसके बाद उनके फोटोज सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच छाए हुए हैं। लेकिन इस बार जाह्नवी कपूर को किसी इवेंट या किसी पार्टी में नहीं बल्कि रिक्शे की सवारी का मजा लेते हुए देखा गया है। जिसकी वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है।

कार छोड़ आटो रिक्शा से गईं घर

 

View this post on Instagram

 

@janhvikapoor snapped yesterday at Versova. . #janhvikapoor #janhvikapoorfans #spotted #paparazzi #bollywooddiaries #bollywooddiva #like4likes #likeforlikes #likeforlikeback #likeforfollow #viewsfordays #instagram @foto_diaries

A post shared by Foto Diaries (@foto_diaries) on

असल में जाह्नवी कपूर ने पहली बार अपनी कार को छोड़कर रिक्शा से घर जाने का फैसला लिया। बस फिर क्या होना था एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को रिक्शा से जाते देख उन्हें फैंस ने घेर लिया और उनके साथ फोटोज लेना शुरू कर दिया। इस दौरान जाह्नवी कपूर को व्हाइट कलर का सूट पहने हुए देखा गया जिसे पहनकर वह ऑटो रिक्शा की सवारी का आनंद ले रही हैं। जिसमें वह सिंपल के साथ ही सुंदर लग रही हैं। जाह्नवी कपूर का यह सिंपल लुक देखकर फैंस उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

दोस्ताना 2 की शूटिंग में हैं व्यस्त

आपको बता दें कि अपनी पहली फिल्म धड़क के बाद अब जाह्नवी कपूर फ़िलहाल ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के अलावा भी जाह्नवी कपूर ‘तख़्त’ फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। कुल मिलाकर इस साल जाह्नवी कपूर की कई फिल्में बड़े पर्दे पर उतरने वाली हैं। बता दें कि फिल्म करण जौहर के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है।

यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें जाह्नवी कपूर के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इतने सीनियर स्टार कास्ट के साथ जाह्नवी किस हद तक अपने काम को अंजाम दे पाएंगी या फिर नर्वसनेस उन पर हावी रहेगी। हालांकि कयास तो यह भी लगाए जा रहे है कि जाह्नवी कपूर अपने सभी किरदार को बखूबी अंजाम देगी जो लोगों को काफी पसंद भी आएगा।

पढ़ें जाह्नवी कपूर से लेकर आयुष्मान तक, आपके फेवरेट स्टार्स अपने बचपन में नज़र आते थे कुछ ऐसे

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Back to top button