दिलचस्प

महेंद्र सिंह धोनी कर सकते हैं नई पारी का आगाज, मैदान में भी दिख सकती है एक झलक

विश्व कप के बाद से ही मैदान से बाहर दिखने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए अंदाज में नज़र आने वाले हैं। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी का बहुत जल्द एक नया चेहरा हम सबके सामने दिखाई देगा, जिसके लिए बस बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की अनुमति चाहिए। इस प्रक्रिया के लिए उनसे बातचीत कर ली गई है, जिसके बाद यही लगता है कि बहुत जल्द हम सब महेंद्र सिंह धोनी का एक नया अंदाज देखेंगे, जो अब से पहले कभी नहीं देखा है। इतना ही नहीं, ये महेंद्र सिंह धोनी के फैंस में एक बार फिर से उत्साह भरने का जबरदस्त प्लान है, जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

यूं तो महेंद्र सिंह धोनी के फैंस चाहते हैं कि उनके माही जल्दी ही मैदान में सिक्सर लगाते हुए नज़र आए, लेकिन फिलहाल उन्हें इसी रुप में संतोष करना पड़ेगा। दरअसल, अभी तक महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। बीसीसीआई की तरफ से भी यही कहा जाता है कि हमें उनकी ज़रूरत है, इसीलिए हम उन्हें अभी संन्यास के लिए कह सकते हैं, लेकिन दर्शक माही को मैदान में बैटिंग या विकेट के पीछे देखना चाहते हैं। खैर, यहां हम उनके नए अंदाज की बात करते हैं।

कमेंट्री कर सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

इसी महीने भारत और बांग्लादेश के बीच पहला डे नाइट टेस्ट होगा, जिसको लेकर खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सामने एक प्रस्ताव रखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए हम पूर्व कप्तानों को कमेंट्री बॉक्स में बुलाना चाहते हैं और उनसे इसके बारे में ढेर सारी बात करना चाहते हैं, ऐसे में अब गांगुली जो फैसला लेंगे, वही सर्वोपरि होगा।

मैदान में भी दिख सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

टी20 वर्ल्ड कप तक संन्यास नहीं लेंगे धोनी, टीम मैनेजमेंट ने कहा- 'फिलहाल हम माही को नहीं...'

इस प्रस्ताव में ये भी ज़िक्र किया गया है कि भारत के सभी पूर्व कप्तान इस दौरान बतौर कमेंटर मैदान में जाएंगे और कोहली एंड कंपनी के साथ राष्ट्रगान गाएंगे। मतलब साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते हुए भले ही न, लेकिन मैदान पर ज़रूर दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि बीसीसीआई अध्यक्ष की तरफ से ये मान्य होगा या नहीं। हालांकि, सूत्रों की माने तो सौरव गांगुली को इससे कोई दिक्कत नहीं है, जिसकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस काफी उत्साहित हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को भेजा जा चुका है न्यौता

स्टार स्पोटर्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी को कमेंट्री करने के लिए न्यौता भेजा जा चुका है। ऐसे में यह पहला मौका होगा, जब महेंद्र सिंह धोनी कमेंट्री करते हुए नज़र आएंगे। इस दौरान उनसे ऐतिहासिक डे नाइट मैच को लेकर भी चर्चा होगी। बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने डे नाइट मैच का प्रस्ताव रखा, तो कोहली ने बिना किसी देरी के ही हां कर दिया, जिसकी वजह से अब ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Back to top button
?>