स्वास्थ्य

खजूर के फायदे और नुकसान Khajur (Dates) Benefits in Hindi

खजूर के फायदे : खजूर खाने में बेहद ही मीठे होते हैं और इन्हें सेहत के लिए लाभप्रद माना जाता है। खजूर को इंग्लिश में डेट्स के नाम से जाना जाता है। जबकि अरबी भाषा में इनको तवारीख कहा जाता है। ये अधिकतर अरब देशों में पाए जाते हैं और ऐसा माना जाता है कि खजूर की सबसे पहले खेती इराक देश में हुई थी और धीरे-धीरे ये विश्व भर में प्रसिद्ध हो गए। इस समय अरब के देशों में खजूर की खेती काफी अधिक की जाती है और इसका प्रयोग कई तरह की मिठाइयों को बनाने में किया जाता है। खजूर का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है और ये कई प्रकार के होते हैं।
खजूर के फायदे

खजूर खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं और इसे खाने से शरीर को पहुंचने वाले नुकसानों की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि खजूर के फायदे क्या है।

खजूर के फायदे

खजूर के फायदे और नुकसान

ऊर्जा बढ़े

खजूर का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सही बना रहता है और शरीर को ताकत मिलती है। इसलिए जिन लोगों को थकान महसूस होती है वो लोग
खजूर को जरूर खाएं। खजूर को दूध के साथ खाने से शरीर की थकान एकदम दूर हो जाती है और शरीर को ऊर्जा मिल जाती है। दरअसल खजूर के अंदर फ्रूटोज और ग्लूकोज पाया जाता है और ये दोनों चीजे ऊर्जा बढ़ाने का काम करती हैं।

इस तरह से करें सेवन

आप रोज रात को सोने से पहले खजूर और दूध का सेवन करें। खजूर का दूध तैयार करने के लिए आप एक गिलास दूध को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इसमें आप थोड़े से खजूर डाल दें और इस दूध को उबाल लें। इस दूध को थोड़ा सा ठंडा कर पी लें। खजूर मीठे होते हैं इसलिए आप इस दूध में चीनी ना डालें।

करे सूजन कम

खजूर के फायदे

सूजन होने पर अगर खजूर खाएं जाए तो सूजन कम हो जाती है। इसलिए शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ जाने पर आप खजूर का सेवन कर लें। इन्हें खाने से शरीर को मैग्नीशियम मिल जाता है और मैग्नीशियम सूजन को ठीक करने का कार्य करता है।

कब्ज हो दूर

खजूर के फायदे और नुकसान

कब्ज की समस्या होने पर आप खजूर का सेवन करें। खजूर खाने से कब्ज सही हो जाती है और पेट साफ रहता है। इसके अलावा खजूर खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण होने का खतरा भी बेहद  कम हो जाता है। दरअसल खजूर में फाइबर पाया जाता है और यूनिवर्सिटी रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अनुसार फाइबर युक्त खाना खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और रोज करीब 35 ग्राम फाइबर खाने से पेट साफ रहता है।

अल्जाइमर से रक्षा करें

खजूर खाने से अल्जाइमर होने का खतरा कम हो जाता है और दिमाग में सूजन आने की समस्या से भी नहीं होती है। इसलिए एक दुरुस्त दिमाग पाने के लिए आप खजूर का सेवन किया करें। रोज थोड़े से खजूर खाने से दिमाग पर अच्छा असर पड़ेगा और आपको चीजें याद रहती हैं।

वजन बढ़े

खजूर के फायदे

वजन बढ़ाने के लिए भी खजूर सहायक होते हैं और इन्हें खाने से वजन बढ़ जाता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए आप खजूर का सेवन दूध के साथ दिन में दो बार करें। एक रिसर्च में ये बात साबित भी हो रखी है कि रोज खजूर वाला दूध पीने से वजन  30% तक बढ़ाया जा सकता है और दुबले शरीर से निजात मिल जाती है।

मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली

प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी सिस्टम के मजबूत होने पर शरीर को रोग लगने का खतरा बेहद ही कम हो जाती है और शरीर की रक्षा अनेक प्रकार की बीमारियों से होती है। इसलिए कमजोर इम्युनिटी सिस्टम होने पर आप उन चीजों का सेवन करें जो इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रोग बनाने में कारगर साबित होती है। खजूर को भी इम्युनिटी सिस्टम के लिए लाभदायक माना जाता है और खजूर खाने से शरीर को  प्रोटीन, आयरन और अन्य विटामिन मिलते हैं जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए लाभदायक होते हैं। इसके अलावा खजूर के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखने का काम करते हैं।

खजूर पर किए गए कई शोध में ये बात साबित हो रखी है कि इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनीं रहती है और शरीर को रक्षा अनगिनत रोगों से होती है। इसलिए एक हेल्दी शरीर पाने के लिए आप खजूर का सेवन जरूर करें।

मांसपेशियां हो मजबूत

खजूर के फायदे

मांसपेशियां के लिए खजूर को उत्तम माना जाता है और इसे खाने से मांसपेशियां को मजूबती मिलती है और मांसपेशियां में दर्द होने की शिकायत से भी निजात मिल जाती है। खजूर में हाई कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि मांसपेशियों के विकास में कारगर साबित होता है और मांसपेशियां को सेहतमंद बनाए रखता है।

एनीमिया

शरीर में खून की कमी होने पर आप खजूर खाएं। खजूर खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है और शरीर में खून का स्तर बढ़ जाता है। खजूर के अंदर आयरन उच्च मात्रा में पाया जाता है और आयरन खून का स्तर बढ़ा देते है।

चर्बी हो कम

खजूर खाने से पेट की चर्बी कम हो जाती है और पेट अंदर हो जाता है। दरअसल खजूर के अंदर फाइबर पाया जाता है और फाइबर आहार खाने से पेट भरा हुआ रहता है और ऐसा होने पर आप अधिक खाना खाने से बच जाते हैं।

यह भी पढ़ें – मोटापा कम करने के उपाय

उच्च रक्तचाप हो कम

Khajur ke Fayde in Hindi

खजूर खाने से उच्च रक्तचाप की समस्या से निजात मिल जाती है और रक्तचाप नियंत्रित हो जाता है। इसलिए अधिक उच्च रक्तचाप होने पर आप खजूर का सेवन करें।

त्वचा के साथ जुड़े खजूर के फायदे

Khajur ke Fayde in Hindi

खजूर को त्वचा के लिए लाभदायक माना जाता है और खजूर खाने से कोई भी सुंदर त्वचा पा सकता है। खजूर के फायदे त्वचा से क्या जुड़े हुए हैं वो इस प्रकार है।

झुर्रियों हो खत्म

चेहरे पर झुर्रियों होने पर आप खजूर का सेवन रोज करें। खजूर खाने से झुर्रियों सही हो जाती हैं और चेहरा जवां दिखने लग जाता है। खजूर में विटामिन-सी और डी पाए जाते हैं जो कि एंटी-एजिंग की तरह काम करते हैं।

बालों के साथ जुड़े खजूर के फायदे

खजूर के फायदे और नुकसान

खजूर खाने से बालों पर भी अच्छा असर पड़ता है और बाल मजबूत बने रहते हैं। इसलिए जिन लोगों के बाल काफी झड़ते हैं और बेहद ही कमजोर हैं वो लोग खजूर खाया करें।

खजूर का सेवन किस तरह से करें  How to Use Dates (Khajur) in Hindi

खजूर को कई तरीकों से खाया जा सकता है और ये तरीके इस प्रकार हैं –

  • खजूर को आप सीधे तौर पर खा सकते हैं या फिर इसको दही में डालकर भी खाया जा सकता है।
  • खजूर का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है।
  • खजूर की खीर भी बनाकर खाई जा सकती है। जबकि दूध में डालकर इसका मिल्क शेक बनाकर भी पाया जा सकता है।

कितनी मात्रा में खाएं खजूर

खजूर का सेवन आप रोज कर सकते हैं। हालांकि आप इनका सेवन अधिक मात्रा में ना करें और रोज ज्यादा से ज्यादा पांच ही खजूर खाएं। क्योंकि अधिक खजूर खाने से शरीर में गर्मी हो जाती है और शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं।

खजूर खाने के नुकसान

खजूर के फायदे तो आपने पढ़ लिए हैं, अब आप खजूर के साथ जुड़े नुकसान पर भी एक नजर डाल लें।

  • ज्यादा खजूर खाने से पेट खराब हो सकता है दस्त की शिकायत हो सकती है।
  • खजूर बेहद ही मीठे होते हैं। इसलिए अधिक मात्रा में इन्हें खाने से शुगर की बीमारी भी हो सकती है।
  • छोटे बच्चों को खजूर खाने को ना दें क्योंकि छोटे बच्चों की आंत विकसित नहीं होती है और इन्हें खाने से आंत खराब हो सकती हैं।

ये लोगों ना करें खजूर का सेवन

  • जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वो लोग खजूर का सेवन ना करें।
  • जो लोग मोटे हैं वो लोग खजूर ना खाएं क्योंकि खजूर के अंदर अधिक कैलोरी पाई जाती है। 100 ग्राम खजूर में 227 कैलोरी पाई जाती है।
  • इसके अलावा गर्मी के मौसम में आप खजूर ज्यादा ना खाएं। क्योंकि ये बेहद ही गर्म होते हैं। खजूर खाना का सबसे उत्तम समय सर्दी का होता है।

खजूर के फायदे और नुकसान पढ़ने के बाद आप इन्हें जरूर खाएं और शरीर से जुड़ी कई तकलीफों से निजात पा लें।

यह भी पढ़ें – ब्रोकली के फायदे

Back to top button