स्वास्थ्य

इस फल का करें रोज सेवन कर के आप पा सकते हैं निरोग शरीर, बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

बचपन से ही हम लोग ये सुनते आ रहे है कि रोज एक सेब खाने से बीमारियां हमसे दूर रहती हैं और हमारे शरीर की रक्षा कई घातक रोगों से होती है। लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं ने एक शोध में पाया है कि सेब की जगह अगर रोज एक एवोकेडो खाया जाए तो शरीर को अधिक लाभ मिलता है और शरीर सेहतमंद बना रहता है।

शोधकर्ताओं ने सेब के मुकाबले एवोकेडो को ज्यादा हेल्दी फल माना है और शोधकर्ताओं के अनुसार जो व्यक्ति रोज एक एवोकेडो खाता है। वो सदा स्वस्थ रहता है और उनकी रक्षा अनगिनत रोगों से होती है। इसलिए अगर आप एवोकेडो फल नहीं खाते हैं तो आज से ही इसे खाना शुरू कर दें और रोज एक एवोकेडो खाया करें।

आखिर क्यों एवोकेडो है इतना सेहतमंद

शोधकर्ताओं के अनुसार एवोकेडो खाने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं और इस फल को खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो जाता है। इतना ही नहीं जो लोग रोज इस फल का सेवन करते हैं उन लोगों का वजन भी नहीं बढ़ता है और दिल सदा सेहतमंद रहता है। एवोकेडो के अंदर मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीडाइज्ड लोडेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) और एलडीएल के छोटे कणों को खत्म कर देता है। (यह भी पढ़ें – एवोकाडो खाने के फायदे)

दिल को रखे हेल्दी

न्यूट्रिशन के प्रोफेसर पैनी क्रिस एथर्टन के अनुसार उनके द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि जो लोग रोज एवोकेडो का सेवन करते हैं उनको दिल से जोड़े रोग होने का खतरा कम हो जाता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम रहता है। दरअसल एवोकेडो एलडीएल कणों और ऑक्सीडेशन को कम करता है। आपको बता दें कि ऑक्सीडेशन कैंसर और ह्रदय रोगों होने का मुख्य कारण होता है।

एवोकेडो से मोटापा भी होता है कम

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में ये भी पाया है कि इस फल को खाने से वजन भी कम हो जाता है और लोग मोटापे का शिकार भी नहीं होते हैं। एवोकेडो पर किए गए अध्ययन में जिन प्रतिभागियों मे भाग लिया था उनको दो हफ्ते तक ये फल खाने को कहा गया था और दो हफ्ते बाद इन प्रतिभागियों का वजन कम होने लगा। इसलिए अधिक वजन होने पर आप इस फल का सेवन करें और अपना वजन आसानी से कम कर लें।

आंखों के लिए भी है उत्तम

एवोकेडो को आंखों के लिए भी उत्तम माना गया है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया है कि जो लोग एवोकेडो का सेवन किया करते हैं। उन लोगों की आंखे स्वस्थ बनीं रहती है और नजर भी कम नहीं होती है। दरअसल इस फल के अंदर हेल्दी फैट ‘कैरोटीनॉयड’ पाया जाता है, जो आंखों के लिए कारगर साबित होता है। इसलिए जो लोग इस फल का सेवन रोज किया करते हैं उन लोगों की आंखों की रोशनी सही बनीं रहती है। एवोकेडो के गुण जानने के बाद आप इस फल का सेवन जरूर करें और रोज एक एवोकेडो जरूर खाया करें। एवोकेडो खाने से आपका शरीर फीट रहेगा और आप एक हेल्दी जिंदगी जी सकेंगे।

Back to top button