राशिफल

धनतेरस के दिन बन रहा है सिद्धि योग, माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 7 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

हम आपको शुक्रवार 25 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 October 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। आज के दिन परिवार की तरफ से आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है।अपने प्रेमी व प्रेमिका के साथ प्यार भरे लम्हे बताएंगे। एक दूसरे को उपहार देने के लिए दिन अनुकूल है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु इस बार धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज घर में शांति का वातावरण रहेगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। पहले आपके सामने आने वाली कठिनाइयां अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

छात्रों के लिए अच्छा समय है, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। व्यापार और कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। विवेक से कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। गरीबों में कम्बल का दान करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। यदि आपके पास कोई विदेशी संपर्क हैं तो निर्यात या आयात के क्षेत्र में आपका विकास तय है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप आभूषण खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए चांदी या फिर हीरे के आभूषण शुभ रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज नए काम मिल सकते हैं, प्रयास करें। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। अगर आप नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके साथ होगी। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को अवश्य पूरा करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धनतेरस पर यदि आप खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए कांसे के बर्तन लाना सही होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, खासतौर से नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को धनतेरस पर अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपने प्रोजेक्ट को पूर्ण कर पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज स्वजनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। आपके प्रयास आपको अब फल देंगे और जिस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। आज धन के व्यय की संभावना रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी की आशंका है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। नए-नए दोस्त बनाए जाने की उम्मीद है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम बढ़ाएं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है। आंखो में पीड़ा होने से परेशानी हो सकती है। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज फिजूल की यात्राओं से बचें। धन के मामलें में सतर्कता बरतें। लंबे समय से पोषित सपने अब जाकर पूरे हो सकते हैं। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। आज के दिन व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। पैसा निवेश करने के लिए आज का दिन बिलकुल भी सही नहीं है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मित्र भरपूर साथ देंगे। युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है। धन का व्यय हो सकता है। आज संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। बैंकिंग और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

आपने Rashifal 25 October 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 October 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 October 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दिवाली 2019: दिवाली के दिन करें ये 8 वास्तु उपाय, सदैव बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा  

Back to top button