विशेष

धनतेरस 2019: राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीददारी, पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली का त्योहार नजदीक आ गया है. इस बार पूरे भारतवर्ष में 27 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. लेकिन उससे पहले धनतेरस है, जिस दिन लोग नई-नई चीजें खरीदते हैं. धनतेरस का अपना एक अलग महत्व है. इस दिन कोई न कोई नया चीज अवश्य लेना चाहिए, यह शुभ होता है. अधिकतर लोग इस दिन पर चांदी या सोने से बनी चीजें खरीदते हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग इस दिन बर्तनों की भी खरीददारी करते हैं. परसों यानी 25 अक्टूबर को धनतेरस है, जिस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर की भी पूजा-अर्चना होती है. धनतेरस के दिन व्यक्ति यदि अपनी राशि अनुसार खरीददारी करे तो मां लक्ष्मी की कृपा उस पर सदैव बनी रहती है. दरअसल, राशि के अनुसार खरीददारी करने पर महत्व काफी बढ़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि राशि के अनुसार क्या चीज खरीदी जानी चाहिए.

राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

मेष राशि

धनतेरस पर मेष राशि वाले तांबे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं. इसके अलावा ज्यादा निवेश करना है तो जमीन या घर की भी खरीददारी शुभ होगी.

वृषभ राशि

इस दिन आप चांदी से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं. इसके अलावा चावल की खरीद करना भी शुभ बताया गया है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले इस दिन सोने से बनी वस्तुएं खरीदें. इसके अलावा कांसे से बनी भगवान गणेश की मूर्ती खरीदने पर भी आपको शुभ फल प्राप्त होगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वाले माता की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर चांदी का बना श्रीयंत्र खरीदें.

सिंह राशि

आप पीतल से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं. सोना भी खरीदना लाभकारी होगा.

कन्या राशि

इस राशि वाले धनतेरस पर हाथी दांत से बनी वस्तु खरीदें. साथ ही कांसे से बनी वस्तु खरीदना भी शुभ होगा.

तुला राशि

धनतेरस पर माता की कृपा पाने के लिए चांदी से बना श्रीयंत्र खरीदें.

वृश्चिक राशि

इस राशि वाले लोगों के लिए धनतेरस के दिन तांबे से बनी वस्तु या फिर पंचधातु से बनी वस्तु को खरीदना शुभ है. इस दिन आप गेहूं और गुड़ भी खरीद सकते हैं.

धनु राशि

इस दिन आप हल्दी, केसर खरीद सकते हैं. सोने की खरीददारी को भी शुभ बताया गया है.

मकर राशि

इस दिन आप घर की सजावट के लिए कोई भी वस्तु खरीदें, आपके लिए फलदायक होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए लोहे के सामान के साथ नीलम की खरीददारी करना शुभ होगा. इसके अलावा आप इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन खरीद सकते हैं.

मीन राशि

मीन राशि वाले माता की कृपा हासिल करने के लिए धनतेरस के दिन घर की सजावट के लिए कोई भी वस्तु खरीदें.

पढ़ें-  तो इस वजह से दिवाली पर मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है खील-बताशे का प्रसाद

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें.

Back to top button