स्वास्थ्य

चमचमाते मोतियों जैसे सफेद दांत पाने के लिए आजमाएं ये सरल घरेलू उपाए

हर कोई चमचमाते मोती जैसे दांत पाने की इच्छा रखता है। लेकिन कई लोगों के दांत काफी पीले होते हैं और अपने दांतों का पीलापन दूर करने के लिए लोग कई तरह के टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी पीले दांतों की समस्या से उन्हें निजात नहीं मिल पाती है। अगर आपके दांत भी पीले हैं और लाख कोशिश के बाद भी ये सफेद नहीं हो रहे हैं तो आप इस लेख में बताए गए नुस्खों को आजमाकर देेखें। इन नुस्खों की मदद से आपके पीले दांत एकदम मोतियों की तरह सफेद हो जाएंगे।

क्यों होते हैं दांत पीले

जो लोग अपने दांतों की सही से देखभाल नहीं करते हैं और खाना खाने के बाद सही से ब्रश नहीं करते हैं उन लोगों के दांत पीले पड़ जाते हैं। इसके अलावा जो लो तंबाकू, सिगरेट, चाय-कॉफी का अधिक सेवन करते हैं उन लोगों के दांतों पर भी पीलापन जमा हो जाता है और दांत पीले दिखने लग जाते हैं।

इस तरह से करें दांतों का पीलापन दूर

नींबू का रस लगाएं

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप इन पर नींबू का रस लगाएं। नींबू का रस लगाने से दांत एकदम साफ हो जाएंगे और इनका पीलापन दूर हो जाएगा। आप एक नींबू को अच्छे निचोड़ लें। फिर इसके रस को रूई की मदद से दांतों पर अच्छे से लगा लें। दांतों पर रस लगाने के बाद आप इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और जब ये सूख जाए तो आप दांतों पर ब्रश कर लें। ऐसा करने से आपके दांत एकदम साफ हो जाएंगे और पीलापन खत्म हो जाएगा। (यह भी पढ़ें – निम्बू के फायदे)

गाजर खाएं

गाजर की मदद से भी दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। इसलिए आप गाजर का सेवन करें और इसे चबाचबा कर खाएं। गाजर खाने से दांतों का पीलापन साफ हो जाएगा है और दांत मजबूत भी हो जाएंगे।

सेब का सिरका लगाएं

सेब का सिरका दांतों का पीलापन हटाने में कारगर साबित होता है और इसे दांतों पर लगाने से दांत एकदम सफेद हो जाते हैं। इसलिए आप चाहें तो दांतों पर सेब का सिरका भी लगा सकते हैं। सेब का सिरका आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। आप रूई की मदद से इसे दांतों पर लग लें और फिर अपने टूथब्रश से दांतों को साफ करें। ऐसा करने से आपके दांतों की चमक वापस आ जाएगी। (यह भी पढ़ें – सेब के फायदे)

केले का छिलका रगड़ें

केले के छीलके की मदद से भी दांतों को सफेद किया जा सकता है। आप एक केले का छिलका लें फिर इसे दांतों पर अच्छे से रगड़ें। रोज एक हफ्ते ऐसा करने से आपके दांत साफ हो जाएंगे और दांतों का पीलापन गायब हो जाएगा। (यह भी पढ़ें – केले के फायदे)

नीम की दातुन करें

नीम की दातुन करने से दांत अच्छे से साफ हो जाते हैं और इनका पीलापन भी दूर हो जाता है। नीम की दातुन करने के लिए आप नीम की एक डाली ले लें। फिर इस डाली को अपने दांतों पर अच्छे से रगड़ें। आप एक हफ्ते तक इस प्रक्रिया को करें। आपके दांतों की चमक वापस आ जाएगी और पीलापन सही हो जाएगा। (यह भी पढ़ें – नीम के औषधीय गुण)

भोजन के बाद ब्रश करें

खाना खाने के बाद आप जरूर ब्रश करें। क्योंकि ब्रश ना करने की वजह से खाना दांतों पर ही चिपका रहे जाता है जिसकी वजह से दांत पीले हो जाते हैं।

ऊपर बताए गए उपाए दांतों को सफेद कर देते हैं और पीले दांतों से आपको निजात मिल जाती है। इसलिए आप इन उपायों को जरूर आजमाकर देखें।

Back to top button