स्वास्थ्य

सेब से जुड़े बेमिसाल फायदे, आइये जानते है सेब के फायदे

सेब को सेहत के लिए काफी लाभप्रदा माना जाता है और इसका सेवन करने से कई रोगों से निजात पाई जा सकती है। सेब के अंदर एंटीऑक्सिडेंट, फ्लैनोनोड्स सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाईड्रेट और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। सेब की तरह ही इसके छिल्के में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब के फायदे अनेक हैं और सेब के साथ जुड़े कुछ लाभ इस प्रकार हैं-

सेब के फायदे (Seb ke Fayde)

सेब के फायदे

दमा के फायदेमंद

सेब का फल दमा के रोगियों के लिए काफी गुणकारी साबित होता है। सेब का सेवन करने से दमा अटैक आने की संभावना कम हो जाती है। दरअसल सेब के अंदर फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है और फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों के दुरुस्त रखता है। शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग नियमित रुप से सेब का फल खाते हैं या फिर इस फल का सेवन करते हैं। उन लोगों को फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए दमा के रोगी सेब का सेवन जरूर किया करें।

पाचन तंत्र हो दुरुस्त

सेब के फायदे

सेब के फायदे खाना पचाने में बहुत ही असरदार साबित होते हैं. सेब के अंदर फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से सेब खाने से पेट से संबधित कई परेशानियां तुरंत सही हो जाती है। अगर आपको कब्ज और गैस की समस्या रहती है तो आप रोज एक सेब का सेवन करना शुरू कर दें। रोज सेब खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता।

वजन हो कम

सेब के फायदे

अधिक वजन से परेशान लोग सेब का सेवन करें। सेब खाने से पेट पर चर्बी नहीं चढ़ती है। सेब पर किए गए एक शोध के अनुसार सेब में ग्रैनी स्मिथस नामक बैक्‍टीरिया होता है जो आंतों के लिए अच्छा माना जाता है और मोटापा रोकने में भी मददगार होता है। इसलिए जो लोग अधिक वजन से परेशान है वो लोग सेब का सेवन करना शुरू कर दें।

इम्यून सिस्टम सुधारे

सेब के फायदे

इम्यून सिस्टम के लिए सेब फायदेमंद होता है। सेब खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर आसानी से बीमार नहीं पड़ता है। दरअसल सेब के अंदर विटामिन C पाया जाता है और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को सुधाराने का कार्य करता है।

मधुमेह हो कम

सेब के फायदे

सेब के फायदे (Seb ke Fayde) मधुमेह के साथ भी जुड़े हुए हैं। सेब खाने से मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है। साथ में ही मधुमेह के मरीज अगर इस फल का सेवन करें तो उनका मधुमेह का स्तर कंट्रोल में रहता है।

मस्तिष्‍क के लिए फायदेमंद

सेब के फायदे

सेब के अंदर बी-कॉम्‍प्‍लेक्‍स विटामिन पाया जाता है जो कि दिमाग के लिए लाभकारी होता है। सेब खाने से चिड़चिड़ापन और तनाव जैसी दिमाग से जुड़ी खतरनाक बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए आप अपनी डाइट में इस फल को जरूर शामिल करें और रोज एक सेब का सेवन जरुर करें।

मुंहासों से मिले निजात

सेब के फायदे

सेब के फायदे त्वचा के साथ भी जुडे हुए हैं। सेब खाने से फोड़ों जैसी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। चेहरे पर दाने होने पर आप सेब को घीसकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। ये पेस्ट चेहरे पर लगाने से फोड़े एकदम सही हो जाएंगे। दरअसल सेब के अंदर विटामिन सी पाया जाता है, जो कि फोड़ों को कम करने का काम करता है। इसके अलावा जो लोग सेब का सेवन नियमित रुप से करते हैं उन लोगों को कई तरह की स्‍किन प्रोब्‍लम्‍स नहीं होती है।

शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकले

सेब के फायदे

सेब खाने से शरीर अंदर से साफ हो जाता है और शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल आते हैं। इसको खाने से खून भी शुद्ध हो जाता है। इसलिए आप हफ्ते में तीन बार सेब का जूस जरूर पीएं।

रुसी हो दूर

सेब के फायदे

सेब के फायदे रुसी की समस्या को दूर करने में लाभकारी है। जिन लोगों को रुसी की समस्या है वो लोग सेब का प्रयोग करें। सेब की मदद से रूसी की समस्या से राहत मिल सकती है। आप बस एक सेब लेकर उसका रस निकाल लें। फिर आप इस रस को रुई की मदद से अपने सिर पर लगा लें। 1 घंटे बाद आप अपने बाल धो लें। सेब के रस को बालों पर लगाने से रुसी की समस्या से आपको राहत मिल जाएगी।

आंखों के लिए सेहतमंद

सेब के फायदे

सेब खाने से आंखों पर भी अच्छा असर पड़ता है और इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी सही बनी रहती है। इसलिए जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है वो लोग सेब जरूर खाएं। इसके अंदर मौजूद विटामिन A आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

सेब खाने का उत्तम समय

सेब के फायदे (Seb ke Fayde) पढ़ने के बाद आप इस फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और हो सके तो रोज एक सेब का सेवन जरूर करें। आप चाहें तो इसका जूस भी पी सकते हैं। सुबह और दोपहार का समय सेब खाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

और पढ़ें : चीकू खाने के फायदे

Back to top button