राशिफल

भविष्‍यफल 21-27 अक्टूबर: जानें इस दिवाली पर कैसा रहेगा आपका राशिफल, इन राशिवालों की होगी चांदी

दिवाली का पर्व पांच दिनों का पर्व होता है जो कि धनतेरस के साथ शुरू होता है और गोवर्धन पूजा के साथ समाप्त होता है। इस साल दिवाली का पर्व आपके जीवन में क्या शुभ फल लेकर आने वाला है। ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से दिवाली का पर्व आपके लिए कैसा रहने वाला है।

जानें इस साल दिवाली पर कैसा रहने वाला है आपका राशि फल –

सिर्फ गणेश-लक्ष्मी पूजन नहीं बल्कि ये परंपराएं भी हैं दीवाली पर महत्वपूर्ण

मेष राशि

21 मार्च से 19 अप्रैल के दौरान जन्में लोगों की राशि मेष होती है और इस साल इस राशि के लोगों के लिए  दिवाली लाभदायक रहने वाली है और मेष राशि के लोगों को नए अवसरों की प्राप्‍ति होने वाली है। इस राशि के लोग इस साल दिवाली पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल के फूल चढाएं।

वृषभ राशि

20 अप्रैल से 20 मई के बीच जिन लोगों का जन्म होता है उन लोगों की राशि वृषभ होती है। इस साल वृषभ राशि के लोगों के लिए दिवाली का पर्व शुभ समाचार लाने वाला है। इस राशि के लोग छोटी दिवाली के दिन अपने घर के बाहर पांच दीपक जरूर जलाएं।

मिथुन राशि

21 मई से 20 जून को जन्में लोगों की राशि मिथुन होती है और इस दिवाली इस राशि के लोगों के सभी रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे और घर में लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहेगी। इस राशि के लोग इस दिवाली गरीब लोगों को कपड़ें दान करें। ऐसा करने से इनको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

जिन लोगों की जन्म तारीख 21 जून से 22 जुलाई के दौरान आती है उन लोगों की राशि कर्क होती है। इस साल दिवाली पर कर्क राशि के लोगों का रिश्ता होने का संयोग बन रहा है। साथ में ही धन लाभ भी इस राशि के जातकों को हो सकता है। कर्क राशि के लोग इस दिवाली अपने घर में मां लक्ष्मी की पूजा करते समय मां को लाल रंग के वस्त्र जरूर अर्पित करें।

सिंह राशि

23 जुलाई -22 अगस्त के दौरान जन्में लोग इस राशि के जातक होते हैं। साल 2019 की दिवाली इस राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होने वाली है और सिंह राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने वाली है। इस साल सिंह राशि के लोग दिवाली के दिन दीपक जलाते समय उसके अंदर एक इलायची डाल लें। ये उपाए करने से जीवन के कष्ट खत्म हो जाएंगे।

कन्या राशि

23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच जन्में लोगों की राशि कन्या होती है। इस राशि के लोगों के लिए दीवाली का सप्ताह उत्तम रहने वाला है और ये सप्‍ताह कन्या राशि के लोगों के लिए अच्‍छी खबर लाने वाला है। इस राशि के लोग इस साल दिवाली के दिन अन्न का दान करें। ऐसा करने से हर रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि उन लोगों की होती है जिनका जन्म 23 सितंबर- 22 अक्टूबर के दौरान होता है। तुला राशि के लोगों को इस दिवाली कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के जातक दिवाली के दिन पूजा करने के बाद लोगों को खाना खिलाएं। ये उपाय करने से तनाव आपस दूर रहेगा और आप मन लगाकर अपना कार्य कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि

23 अक्टूबर- 21 नवंबर के बीच जन्में लोगों की राशि वृश्चिक होती है और इस साल दिवाली वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छी रहने वाली है और इस राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। इस साल वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस से गोवर्धन तक रोज पांच दीपक अपने घर में जलाएं।

धनु राशि

जिन लोगों का जन्म 22 नवंबर- 21 दिसंबर के दौरान होता है उन लोगों की राशि धनु होती है। धनु राशि के लोगों को इस दिवाली थोड़ी सी परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है और ये परेशानी परिवार के बच्चों की और से आएगी। इस राशि के लोग दीवाली के दिन  गरीब लोगों की सेवा जरूर करें।

मकर राशि

22 दिसंबर से  लेकर 19 जनवरी के बीच जिन लोगों की जन्म तारीख आती है उन लोगों की राशि मकर होती है। इस राशि के लोग इस दिवाली अपने से बड़े लोगों की सेवा करें और उनसे आशीर्वाद जरूर लें। इस राशि के लोगों के लिए ये दिवाली धन लाभ लाने वाली है।

कुंभ राशि

20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच जन्में लोगों की राशि कुंभ होती है। इस दिवाली कुंभ राशि के लोगों को नए अवसर मिलने वाले हैं और इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ भी होने वाला है। इस राशि के लोग दिवाली के दिन मंदिर में जाकर एक दीपक जरूर जलाएं और ‘ओम’ मंत्र का जाप करे।

मीन राशि

19 फरवरी- 20 मार्च के दौरान जन्में लोग मीन राशि से नाता रखते हैं। ये दिवाली इस राशि के लोगों के जीवन में शांति लाने वाली है और इस राशि के लोगों के जीवन की हर परेशानी दूर हो जाएगी। इस राशि के लोग इस दिवाली गणेश जी की पूजा करें और उनकी पूजा करते समय उन्हें दूर्वा की घास अर्पित करें। ऐसा करने से गणेश जी इनके जीवन के सभी कष्ट को दूर कर देंगे।

Back to top button