दिलचस्प

रणवीर सिंह ने धोनी की लाडली की नकल, जीवा ने इस अंदाज में की पापा से शिकायत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खेल के मैदान से गायब हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जी हां, इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाडली बिटिया की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसका टशन सबको दीवाना बना रहा है। इतना ही नहीं, धोनी की बिटिया जीवा का यह अंदाज़ देखकर आपको उस पर और भी ज्यादा लाड बरसाने का मन करेगा। दरअसल, इस बार जीवा अकेले सुर्खियों में नहीं आई है, बल्कि उनके साथ रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ रहा है, जिस पर कॉपी कैट का आरोप लगाया गया है।

अक्सर सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की लेटेस्ट स्टाइल को देखते हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। इसी कड़ी में अब जीवा का नाम सामने आया है, जिसका स्टाइल देख आप रणवीर सिंह को भी भूल जाएंगे। इसी बीच जीवा ने रणवीर सिंह को लेकर अपने पापा से शिकायत कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग रणवीर सिंह को कॉपी  कैट कहकर बुलाने लगें। मतलब साफ है कि रणवीर सिंह जीवा की नकल की, जो उसे पसन्द नहीं आया।

रणवीर सिंह ने की जीवा की नकल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी की बिटिया अपने पापा से शिकायत करती हुई नजर आ रही है कि रणवीर सिंह ने बिल्कुल उसके जैसे चश्मा पहना है और उसे वो बात अच्छी नहीं लगी। मतलब साफ है कि नन्ही सी जीवा को फैशन का काफी शौक है और उसे सिर्फ लेटेस्ट चीज़ ही कैरी करना पसंद आता है। बता दें कि जीवा अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों का दिल जीतती हुई नज़र आती हैं।

अक्सर चर्चा में रहती हैं जीवा

यह पहला मौका नहीं है, जब महेंद्र सिंह धोनी की बिटिया मीडिया की हेडलाइन बनी हो, बल्कि मैदान से लेकर घर तक हर कोई उसकी मस्ती से वाकिफ है। अक्सर उसे महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैच खत्म होने के बाद मैदान में देखा जाता है, जिस दौरान वो बहुत ज्यादा मस्ती करती है। इतना ही नहीं, जीवा पर जहां भी कैमरे की नज़र पड़ती है, वहीं से वो सुर्खियों में आ जाती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जीवा आगे चलकर कोई न कोई बड़ा कसम ज़रूर करेंगी और वैसे भी उनमें महेंद्र सिंह धोनी का जो खून बह रहा है।

टीम से बाहर हैं महेंद्र सिंह धोनी

विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं, ऐसे में हर कोई उनकी वापसी के सपने देख रहा है। याद दिला दें कि धोनी ने खुद वर्ल्ड कप के बाद थोड़ा ब्रेक लिया था, लेकिन अभी वे वापसी नहीं करना चाहते हैं। इसी बीच उनके संन्यास की खबर तेज़ी से वायरल हो गई, जिस पर कप्तान कोहली को सफाई देनी पड़ी और साथ में बीसीसीआई के सदस्यों ने भी अभी उनके संन्यास से इंकार किया। मतलब साफ है कि धोनी बहुत जल्द टीम में वापसी कर सकते हैं।

Back to top button