बॉलीवुड

अंबानी ने प्रियंका की शादी में दिया था ये ख़ास गिफ्ट, देसी गर्ल ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में वे हाल ही में कपिल शर्मा के शो में जा पहुँची, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़ी ढेर सारी बाते की और फिर उन्होंने अपनी शादी के बारे में भी खुलकर बात की। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं, ऐसे में अब उनकी शादी को एक साल होने वाले हैं, लेकिन उनके फैंस कुछ नया जानने की कोशिश करते रहते हैं।

कपिल शर्मा के शो में पहुँची प्रियंका चोपड़ा ने शादी में मिले गिफ्ट्स के बारे में खुलकर बोलीं। इतना ही नहीं, उस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि आखिर अंबानी परिवार ने उन्हें शादी में क्या दिया था? इसका जवाब सुनने के बाद कपिल शर्मा ने चुटकी लेते हुए पूरे माहौल को मजाकिया बना दिया, जिसके बाद सभी ठहाके मार के हँसने लगें। बता दें कि कपिल शर्मा का यही अंदाज़ उनके फैंस को खूब पसंद है, जिसकी वजह से लोग उनका शो देखना पसंद करते हैं। खैर, फिलहाल प्रियंका चोपड़ा पहली दफा शादी के बाद इस शो में गई।

अंबानी परिवार ने दिया था ये गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा से शो में कपिल शर्मा ने पूछा कि आपकी शादी में कितने लिफाफे मिले थे? और किस लिफाफे में ज्यादा गिफ्ट था। इसका जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने मेरी शादी में कुल 180 लोग शामिल हुए थे, जिसमें से ज्यादातर लोग परिवार के ही थे, ऐसे में मुझे शादी में आधे से भी कम लिफाफे मिले थे, जिसमें क्या था, ये मैंने नहीं देखा, लेकिन मेरे लिए लिफाफे से ज्यादा कुछ और ज़रूरी था, जो भरपूर मिला। ये कहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला और यही महत्त्वपूर्ण था।

कपिल शर्मा ने ऐसे लिया मजा

प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब को सुनने के बाद कपिल शर्मा ने कहा कि मुझे लगा कि ये अमीर लोग हैं, तो इनके पास खुद के 25 हजार के नोट होंगे, ऐसे में कहां ये सिर्फ 2 हजार का नोट देंगे। ये बात सुनकर वहाँ मौजूद सभी लोग खिलखिला कर हंस पड़े। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में देश के नामी गिरामी लोग शामिल हुए थे, जिसकी वजह से उनकी शादी टॉप शादियों में से एक है। खुद पीएम मोदी भी रिसेप्शन में शामिल हुए थे।

फ़िल्म को लेकर उत्साहित हैं प्रियंका चोपड़ा

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द स्काई इज पिंक इसी हफ्ते पर्दे पर रिलीज़ होगी, जिसको लेकर वो काफी ज्यादा उत्साहित हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ उनके फैंस भी बहुत ज्यादा आतुर हैं। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर नज़र आ रहे हैं, ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि यह फ़िल्म पर्दे पर कितना कमाल धमाल कर पाती है , ये तो खैर वक़्त ही बताएगा। बता दें कि फ़िल्म की रिलीज़ के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस अमेरिका चली जाएंगी।

Back to top button