विशेष

द कपिल शर्मा शो की सक्सेस पार्टी में चंदू चायवाले ने मचाया धमाल,जमकर नाची पूरी टीम-देखें विडियो

कपिल शर्मा एक ऐसा नाम है जिन्हें आज लोग घर-घर में पहचानते हैं। कपिल शर्मा आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है जो आज लोग उन्हें दुनियाभर में पहचानते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपनी दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की है और इन दिनों तो उनकी पत्नी गर्भवती भी हैं। खबरों के मुताबिक, दिसंबर महीने में उनके घर एक नन्हा सा मेहमान आ जाएगा।

बता दें, कुछ टाइम पहले ऑस्ट्रेलिया से शो करके लौटने के दौरान कपिल शर्मा का टीम के बाकी सदस्यों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद शो के सबसे चर्चित चेहरे सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। इसके बाद करीब एक साल तक कपिल का शो बंद रहा था और वह डिप्रेशन में चले गए थे। जिसके बाद सलमान खान कपिल के लिए मसीहा बनकर आए और ‘द कपिल शर्मा’ शो के प्रोड्यूसर बन गए। शो की दूसरी पारी ने एक बार फिर लोगों के दिलों में जगह बनाई और कपिल का डंका घर-घर में फिर से बजने लगा।

वायरल हुई कपिल शर्मा शो की सक्सेस पार्टी

बता दें, टीआरपी के मामले में कपिल का शो नंबर वन चल रहा है और हाल ही में टीम ने शो की सक्सेस पार्टी रखी। इस दौरान शो के सभी मेंबर मौजूद रहे और सबने जमकर पार्टी की। पार्टी में रंग जमाने वालों में भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह थे। हाल ही में इस सक्सेस पार्टी का एक विडियो सामने आया है जिसमें टीम जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है। शो में चंदू चायवाले का किरदार निभाने वाले यानि चंदन प्रभाकर ने पार्टी में अपने डांस से चार चांद लगा दिये। वायरल हुए विडियो में टीम एक साथ मिलकर केक काटती हुई दिखाई दे रही है।

भारती और चंदन ने जमाया महफिल

विडियो में आप देखेंगे कि चंदन ने सुमोना के साथ डांस किया और फिर भारती ने अपने डांस का जलवा दिखाया। इस विडियो में कपिल शर्मा भी अपनी टीम को चीयर करते हुए नजर आए। बता दें, काफी कंट्रोवर्सी के बाद कपिल के शो को यह सफलता मिली है। कपिल के फैंस को उनका यह विडियो काफी पसंद आ रहा है। इतने दिनों बाद कपिल को हंसते-खेलते देख उनके फैंस भी काफी खुश हैं। इन दिनों कपिल के शो का एक विडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन करने पहुंची हैं। प्रोमो में कपिल प्रियंका के साथ फुल मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों को इस खास एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। आप भी देखिये कपिल के सक्सेस पार्टी की कुछ तस्वीरें।

देखें –

पढ़ें- 2 करोड़ के लिए कपिल ने ठुकराया प्रियंका का ऑफर, कहा- ‘ये तो सिर्फ 60 में ही….’

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Back to top button