दिलचस्प

करीना कपूर को खेतों में फावड़ा-कुदाल चलाते देख हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

करीना कपूर आये दिन मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा बटोरती हैं तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से। बीते दिनों करीना कपूर अपने रेडियो पर आने वाले शो ‘व्हाट वुमन वांट’ को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने शो पर करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, स्वरा भास्कर, अमृता अरोड़ा और सनी लियॉन जैसी अभिनेत्रियों का इंटरव्यू लिया था। करीना का यह शो महिलाओं को काफी पसंद आया था। करीना कपूर आये दिन अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। बहुत सी लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करती हैं। करीना कपूर इन दिनों ‘डांस इंडिया डांस’ में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। अपने नए-नए अवतार के लिए वह आए दिन अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

वायरल हुआ करीना का विडियो

 

View this post on Instagram

 

What is Kareena doing with @mostlysane something exciting coming up soon ❤??

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on

हाल ही में करीना का एक विडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ है जिसमें वह फावड़ा और कुदाल चलाती नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ फैंस को यह विडियो बहुत पसंद आ रहा है वहीं दूसरी तरफ वह यह जानने को उत्सुक हैं कि यह विडियो कहां का है और करीना ऐसा क्यों कर रही हैं। करीना का यह अनोखा अंदाज देखकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिये हैं। करीना का यह अंदाज देखकर लगता है कि वह जल्द ही अपने फैंस को कोई सर्प्राइज़ देने की तैयारी में हैं। जब तक विडियो के पीछे का राज़ खुल नहीं जाये तब तक सभी को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

डांस इंडिया डांस पर करीना ने पहना 38 लाख का नेकलेस

हाल ही में डांस इंडिया डांस के सेट पर देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। शो के दौरान करीना और प्रियंका ने खूब मस्ती की। सेट से प्रियंका और करीना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आ रही हैं। वैसे तो यह मौका अपने आप में खास था क्योंकि इतने टाइम बाद करीना और प्रियंका एक साथ दिखाई दीं लेकिन उससे भी ज्यादा लाइमलाइट करीना के लुक ने बटोरी। खासकर करीना ने जो नेकलेस पहना था वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस नेकलेस में ऐसा क्या ख़ास था। तो आपको बता दें बेबो ने अपने स्टनिंग ड्रेस के साथ जो खूबसूरत सा नेकलेस पहना था वह कोई मामूली नेकलेस नहीं था। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करीना ने अपने गले में जो नेकलेस पहना था उसकी कीमत 38 लाख रुपये थी। रिपोर्ट की मानें तो यह नेकलेस Bvlgari ब्रांड का था। करीना के अलावा प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस भी लाइमलाइट में रही।

बात करें वर्क फ्रंट की तो इन दिनों करीना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुड बॉय’ को लेकर बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार करीना के साथ पूरे 10 साल बाद काम कर रहे हैं। दोनों आखिरी बार साथ ‘कमबख्त इश्क’ में दिखाई दिये थे। इसके अलावा करीना इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी दिखाई देंगी।

पढ़ें- करीना संग कार्तिक आर्यन ने शेयर की इश्क़ वाली फोटो, लोगों ने कहा- ‘शर्म करो, सास है वो…’

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें। 

Back to top button