बॉलीवुड

2 करोड़ के लिए कपिल ने ठुकराया प्रियंका का ऑफर, कहा- ‘ये तो सिर्फ 60 में ही….’

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जमकर पसीना बहा रही हैं। इसी सिलसिले में वे कपिल शर्मा के शो में पहुंची, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में ढेर सारी बातचीत करने के साथ ही खूब हंसी मजाक भी किया। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म स्काई इज पिंक इसी महीने रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर वे मीडिया से रूबरू हो रही हैं। इस समय उनकी ढेर सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कपिल शर्मा के शो में पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ फिल्म की बात की, बल्कि उन्होंने कपिल शर्मा को एक ऑफर भी दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इतना ही नहीं, कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। बता दें कि इस दौरान फिल्म और ऑफर के अलावा निक जोनस की भी बात हुई। दरअसल, बीते कुछ दिनों से दोनों एक दूसरे से दूर हैं। प्रियंका भारत में हैं, तो निक जोनस अमेरिका में हैं, इसीलिए दोनों वीडियो कॉल पर बातचीत करते हैं।

कपिल शर्मा ने ठुकाराया प्रियंका का ऑफर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शो के दौरान कपिल शर्मा के सामने दो ऑफर रखें, जिसमें से एक था कि 6 लड़कियों के साथ घूमने का मौका, तो दूसरा 2 करोड़ का था। इसके बाद कपिल शर्मा ने बिना कुछ सोचे समझे बोलें कि उन्हें 2 करोड़ रुपये चाहिए, क्योंकि पहला वाला ऑफर तो 60 हजार में ही हो जाएगा। मतलब साफ है कि कपिल शर्मा ने 2 करोड़ का ऑफर स्वीकार किया। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग खिल खिलाकर हंसने लगे। बता दें कि कपिल शर्मा अक्सर इसी तरह के जवाब देते हुए नज़र आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

#exclusive conversation ?? with the #beautiful #smart #selfmade #witty n the #pride of #india @priyankachopra #thekapilsharmashow #tkss #comedy #fun #laughter Stay tuned ?

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on


कपिल शर्मा के शो में जाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बिल्कुल देसी लुक कैरी किया था, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने पूरा भारतीय लिबास कैरी किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की फैंस तारीफ कर रहे हैं। कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा ने गोल गप्पे भी खाएं। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी पहुंचे

फिल्म स्काई इज द पिंक के प्रमोशन के लिए प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी पहुंचे। इन दोनों के साथ जायरा वासीम भी नज़र आई, जिनके एक्टिंग छोड़ने के फैसले से वे काफी दुखी नज़र आएं। बता दें कि इस फिल्म में ये तिकड़ी नज़र आएगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज होगी, जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि शादी के बाद देसी गर्ल की यह पहली फिल्म है। और साथ ही में अब लंबे समय के बाद पर्दे पर आई हैं, ऐसे में फैंस का प्यार मिलना लाजमी है।

Back to top button