राशिफल

सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर आज इन 4 राशियों को करना होगा हकीकत का सामना, हिम्मत से आगे बढ़ें

हम आपको गुरुवार 3 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 October 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। नई सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदा का सौदा साबित होगा। अगर आप नया पार्टनरशीप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अति शुभ समय रहेगा। आज के दिन का पूरा उपयोग करें। दिन भर ऊर्जा और प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। यात्रा की अधिकता के कारण जीवनसाथी को समय और ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपके रिश्ते में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आप किसी नई भाषा को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लवमेट के लिए भी आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करना आपके लिए बेहद ही अच्छा साबित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। माता लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। किसी बड़े या गुरुजन का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप हमेशा उनसे इंस्पायर्ड रहेंगे। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। अपने दायरे के किसी व्यक्ति से कोई विवाद मोल न लें। आप जिसे कमजोर कड़ी समझ रहे हैं, वह आपकी कल्पना से कहीं ज्यादा मजबूत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश मिलेगा। आप अपना काम अच्छा बोल कर करवा सकते हैं। आप में से कुछ को गले सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता भी रहेगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करें और खुद से वादा करें कि आप कार्यक्षेत्र में सभी से प्यार से बोलेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको पार्टनर से रोमांस करने का मौका मिल सकता है। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। नौकरीपेशा लोग साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति से पैसों की मदद ले सकते हैं। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका जीवन आनंदित बना रहने वाला है। आपका भाग्य पुष्प की तरह खिल उठने वाला है। आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी, जो आपकी स्थिति को अधिक सुदृढ़ करेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे। विवाहित जीवन में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। आप अपने काम में सफल भी होंगे। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज विद्यार्थियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। पढ़ाई का दबाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगा टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की जरूरत है। पारिवारिक एवं सामाजिक सम्बन्ध मजबूत होंगें और नए दोस्त भी बनेंगे। कार्य के प्रति प्रयास असफल होने से आपके मन मे निराशा की भावना होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी। आप प्रसन्नतापूर्वक सभी चुनौतियों को पार कर जाएंगे। यदि आप मीडिया क्षेत्र से हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप शारीरिक रूप से किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, सतर्क रहें। प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार थोड़ा अड़ियल रहेगा, जिसका असर आपके संबंधों पर पड़ सकता है

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। आने वाला समय आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आने वाला है। नए प्रयोग से आपको सिख मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। अपनी टीम का सहयोग लें। आपका कठिन परिश्रम आपको नए आयाम पर ले जाएगा। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज व्यापार के क्षेत्र में आप तेजी से प्रगति करेंगे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आपके ऊपर परिवारिक जिम्मेदारियों का आगमन होगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका गुस्सैल स्वभाव आपके लिए ही नुकसानदायक साबित होगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आज भागीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आप बेचैन हो सकते हैं। चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमताओं का विकास होगा। मन को शांत रखें और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। पार्टनरशिप बिजनेस ज्यादा फायदेमंद है।

आपने Rashifal 3 October 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 October 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 October 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बुधवार के दिन घर खरीद के लाए ये 5 चीजें, चमक उठेगा भाग्य, दूर होगी हर परेशानी

Back to top button