बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड और मां के साथ नज़र आए अहान शेट्टी, तेज़ी से वायरल हुई तस्वीरें

स्टार किड की लिस्ट में शामिल सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें एक प्रोजेक्ट भी मिल चुका है। जी हां, अहान शेट्टी साजिद की फिल्म में नज़र आएंगे, जिसको लेकर जमकर तैयारियां की जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले ही अहान शेट्टी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद से वे लगातार चर्चा में हैं। इतना ही नहीं, वे अपनी गर्लफ्रेंड और मां दोनों के साथ दिखाई दिए, जिसके बाद से हर कोई उनके बारे में बातचीत करना पसंद कर रहा है।

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया, जिसके बाद से उनकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। बता दें कि अहान शेट्टी न सिर्फ अपनी अपकमिंग और डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड की वजह भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद ही सितारों के अफेयर की चर्चा शुरु होती है, लेकिन अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तो पहले से ही है। मतलब साफ है कि अन्य अभिनेत्रियों को उन्हें डेट करने का मौका नहीं मिलेगा और लाखों लड़कियों का दिल वे पहले ही तोड़ चुके हैं।

गर्लफ्रेंड संग दिखाई दिए अहान शेट्टी

अहान शेट्टी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड तानिया भी नज़र आई। अहान शेट्टी के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, जिसकी वजह से लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश हैं, जिसे उनकी इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

डेट पर मां भी आई थी साथ

अहान शेट्टी के साथ उनकी गर्लफ्रेंड से मिलने उनकी मां माना शेट्टी भी गई थी, जिन्हें भी उस रेस्टोरेंट के सामने देखा गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते को परिवार वालों की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में दोनों का रिश्ता अगले पड़ाव पर भी जा सकता है, लेकिन फिलहाल अहान अपने करियर पर फोकस करेंगे, उसके बाद तानिया संग शादी रचा सकते हैं। बता दें कि स्टार फैमिली की वजह से दोनों का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में आ जाता है।

बहुत ही हैंडसम हैं अहान शेट्टी

सोशल मीडिया पर अहान शेट्टी की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसमें वे बहुत ही कूल लगते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लड़कियां उन पर फिदा हो गई और लड़के उनकी तरह बॉडी बनाने की कोशिश भी करने लगे। बता दें कि अहान शेट्टी आरके 100 की हिंदी रीमेक में नज़र आएंगे, जिसको लेकर उन्होंने खूब तैयारी की है। हालांकि, अहान शेट्टी के ऊपर अपने पापा की तरह एक सफल अभिनेता बनने का प्रेशर भी होगा, लेकिन वे अभी भी काफी कूल नज़र आते हैं।

Back to top button