अध्यात्म

नवरात्रि के दौरान जरूर करें इन दो शक्तिपीठ मंदिरों के दर्शन, हो जाएगी हर कामना पूरी

शास्त्रों में मां सती के 51 शक्तिपीठों का जिक्र किया गया है और ऐसा कहा जाता है कि इन 51 शक्तिपीठों के दर्शन करने से मां की कृपा बन जाती है। आज हम आपको मां सती के ऐसे ही दो शक्तिपीठों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान मात्र इन दोनों शक्तिपीठों में आकर मां के दर्शन करने से हर कामान पूर्ण हो जाती है।

पहला शक्तिपीठ – मनसा देवी

मनसा देवी शक्तिपीठ हरिद्वार में है और इस मंदिर में मनसा देवी की पूजा की जाती है। मनसा देवी के साथ कई तरह की कथाएं जुड़ी हुई हैं। कुछ कथाओं के अनुसार मनसा देवी भगवान शिव की पुत्री हैं। जबकि कुछ कथाओं के मुताबिक इनका जन्म कश्यप के मस्तक से हुआ हैं इसलिए इन्हें मनसा कहा जाता है। हालांकि अधिकतक लोगों का ये माना है कि इस जगह पर माता सती का मन गिरा था। इसलिए ये स्थान मनसा नाम से प्रसिद्ध हुआ।

सर्प पर है विराजमान

मनसा देवी सर्प और कमल पर विराजमान हैं। जबकि इनकी गोद में इनका पुत्र आस्तिक विराजमान है। ऐसा कहा जाता है कि मां की रक्षा सात सांपों द्वारा की जाती है। नवरात्रि के दौरान मनसा देवी मंदिर में काफी अधिक संख्या में लोग आते हैं और मां के दर्शन करते हैं। इसलिए आप भी नवरात्रि के दौरान मनसा देवी मंदिर जरूर जाएं।

कहां पर स्थित है ये मंदिर

मनसा देवी उत्तराखंड राज्य के प्रसिद्ध शहर हरिद्वार में हैं। हरिद्वार जाने के लिए आपको दिल्ली, यूपी, हरियाण और अन्य राज्यों से आसानी से बस, रेलवे की सुविधा मिल जाएगी। वहीं मंदिर के पास कई सारी धर्मशाला भी हैं और आप इन धर्मशालाओं में रूक सकते हैं। हालांकि नवरात्रि के पर्व में मंदिर में काफी भीड़ होती है और रोज कम से कम 50 हजार लोग आते हैं। इसलिए आप पहले से ही यहां रहने के लिए अपनी बुकिंग करवा कर जाएंगे।

दूसरा शक्तिपीठ- कामाख्या देवी


कामाख्‍या देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक हैं और ऐसा कहा जाता है कि मां कामाख्या देवी सर्प यानी सांप की सवारी करती हैं। कामाख्या देवी  का मंदिर तंत्र साधना के लिए भी प्रसिद्ध है। ये मंदिर असम की राजधानी दिसपुर के पास ही स्थित है और गुवाहाटी से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। कामाख्या मां को माता सती का रूप माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में आकर पूजा करने से पूजा सफल हो जाती है और जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं।

नवरात्रि के दौरान कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इतना ही नहीं ये मंदिर तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए कई सारे लोग इस मंदिर में आकर तंत्र साधना भी करते हैं। अगर आप नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में जाने का सोच रहे हैं तो जरूर जाएं। हालांकि जाने से पहले रहने के लिए होटल की बुकिंग जरूर कर वाल लें। कामाख्या देवी आसानी से पहुंचा जा सकता है और ये मंदिर सड़क, रेल और वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है।

Back to top button