स्वास्थ्य

बेर के फायदे और नुकसान (Ber ke Fayde in Hindi)

बेर के फायदे: बेर एक प्रकार का फल होता है जिसे अंग्रेजी भाषा में jujube कहा जाता है। बेर का फल देखने में छोटे आकार का होता है। इस फल के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। बेर खाना शरीर के लिए फायदेमंद होते है और इससे कई प्रकार के लाभ जुड़े हुए हैं। बेर देखने में हरे रंग के होते हैं और अधिकतर एशिया देशों में पाए जाते हैं। इस फल की कई सारी किस्मे मौजूद हैं और यह चीन देश में अधिक पाए जाते हैं।

बेर के फायदे (Ber Khane ke Fayde)

बेर के फायदे

हड्डियां बने मजबूत

बेर खाने से शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस की कमी नहीं होती है और यह दोनों चीजें हड्डियों को मजबूत रखने का काम करती हैं। दरअसल कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों का निर्माण करने में सहायक होते हैं और इन दोनों तत्वों की वजह से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती हैं।

अनिद्रा की समस्या हो दूर

बेर के फायदे

बेर के फायदे अनिंद्रा की समस्या से निजात दिलवाते हैं। अनिद्रा की बीमारी के इलाज में भी बेर कारगर साबित होते हैं और इन्हें खाने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती हैं। इसलिए जिन लोगों को अनिद्रा यानी नींद ना आने की बीमारी है वो लोग बेर का सेवन करना शुरू कर दें। एक हफ्ते तक बेर खाने से अनिद्रा की बीमारी सही हो जाएगी। दरअसल बेर के अंदर सैपोनिन्स (saponins) नामक तत्व होता है जो दिमाग को शांत रखता है और ऐसा होने से आपको अच्छी नींद आती है।

बेर के फायदे तनाव से बचाए

बेर के फायदे

बेर खाने से दिमाग हर समय शांत रहता है और ऐसा होने से तनाव से आपकी रक्षा होती है। जो लोग अधिक चिंता लेते हैं वो लोग बेर का सेवन जरूर किया करें। बेर खाने से आपको तनाव नहीं होगा। दरअसल बेर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के खिलाफ लड़ने का कार्य करता है, जिसकी वजह से आपको तनाव नहीं होता है।

थकावट करे दूर

बेर के फायदे

बेर के फायदे थकावट दूर करने में उपयोगी साबित होते हैं। शरीर की थकावट दूर करने में बेर सहायक होते हैं और इन्हें खाने से शरीर की कमजोरी भी दूर हो जाती है। जिन लोगों को अक्सर थकावट महसूस होती है वो लोग बेर खाया करें। इसे खाने से आपको थकावट नहीं होगी और आप एक्टिव रहेंगे।

बेर के फायदे सूजन कम करे

बेर के फायदे

शरीर में सूजन आ जाने पर आप बेर के तेल से मालिश कर लें। बेर के तेल से सूजन कम हो जाती है और सूजन से आराम मिल जाता है। बेर के अंदर फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड, अल्कलॉइड, सैपोनिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो कि सूजन कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए जब भी आपको शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ जाए तो आप बेर का तेल लगा लें।

गर्भवती महिलाओं के लिए उत्तम

बेर के फायदे

गर्भवती महिलाओं को बेर का सेवन जरूर करना चाहिए। बेर खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर अच्छा असर पड़ता है और गर्भवती महिलाओं का स्वस्थ भी सही बना रहता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं बेर को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लें और बेर के फायदे पढ़ने के बाद इसे जरूर खाएं।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से मिले राहत

बेर के फायदे

कई बार अधिक तनाव लेने से पेट पर बुरा असर पड़ता है और गैस्ट्रोएन्टराइटिस की समस्या हो जाती है। कई लोगों को गैस्ट्रोएन्टराइटिस के कारण आंत में संक्रमण और सूजन भी हो जाती है और ऐसा होने से पेट में दर्द और उल्टी की श‍िकायत हो जाती है। अगर आपको भी यह समस्या होती है तो आप बेर खा लें। बेर खाने से गैस्ट्रोएन्टराइटिस (gastroenteritis) से आराम मिल जाएगा और पेट सही हो जाता है।

दिमागी दौरे ना पड़े

बेर के फायदे

बेर के फायदे दिमाग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को दौरे पड़ते हैं उन लोगों को बेर जरूर खाना चाहिए। दरअसल बेर के अंदर एंटीकॉन्वल्सेन्ट गुण मौजूद होते हैं जो कि दिमागी दौरों से सुरक्षा प्रदान करते हैं और दिमागी दौरे पड़ना कम हो जाते हैं।

एंटीमाइक्रोबियल गुण

बेर के फायदे

बेर के अंदर एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो कि शरीर की रक्षा कई प्रकार के बैक्टीरिया और फंगल से करते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होने पर आप बेर का अर्क निकाल कर पी लें। दिन में तीन बार बेर का अर्क पीने से इंफेक्शन दूर हो जाएगा।

त्वचा से जुड़े बेर के फायदे

अगर आपको लगता है कि बेर खाने के फायदे केवल सेहत के संग ही जुड़े हुए हैं तो आप एकदम गलत है। क्योंकि बेर खाने से त्वचा से जुड़ी कई तरह की तकलीफों को दूर किया जा सकता है। बेर के फायदे त्वचा के साथ क्या है इसकी जानकारी इस तरह से है –

मुंहासे करे दूर

बेर के फायदे

चेहरे पर मुंहासे होने पर आप उनपर बेर का रस लगा लें। बेर का रस लगाने से मुंहासे एकदम सही हो जाएंगे और इनमें होने वाली दर्द से भी आपको आराम मिल जाएगा। दरअसल इसके अंदर विटामिन सी होता है और विटामिन सी मुंहासों को सही करने में कारगर साबित होता है। (यह भी पढ़ें : मुंहासे होने के कारण)

खुजली हो कम

बेर के फायदे

बेर के फायदे खुजली को दूर करने में उपयोगी होते हैं। एक्जिमा एक त्वचा से जुड़ा रोग है और एक्जिमा की वजह से त्वचा में खुजली की शिकायत होने लग जाती है। एक्जिमा होने पर आप बेर का तेल त्वचा पर लगा लें। बेर का तेल त्वचा पर लगाने से खुजली से निजात मिल जाएगी।

बालों से जुड़े बेर के फायदे

बाल हो लंबे

बेर के फायदे

बेर के फायदे बालों को मजबूत और लम्बा करने में बहुत असरदार होते हैं। बालों को स्वस्थ बनाए रखने में बेर गुणकारी साबित होते हैं और इसका तेल बालों के लिए लाभजनक होता है। बेर का तेल अगर बालों पर लगाया जाए तो बाल लंबे हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों के बाल छोटे और कमजोर हैं वो लोग बेर के तेल से अपने बालों की मालिश किया करें। बेल का तेल बालों पर लगाने से एक महीने के अंदर ही बाल लंबे हो जाएंगे।

बेर का उपयोग

  • बेर का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। कई लोग इसको धोकर खाया करते हैं। जबकि कई लोग इसका अर्क निकालकर पीना पसंद करते हैं। बेर का जूस पीने में स्वादिष्ट होता है और इसका जूस आसानी से निकल जाता है।
  • आप चाहें तो बेर का अचार और मुरब्बा भी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा कई लोगों द्वारा बेर की चाय भी पी जाती है। इसलिए आप जिस तरह से चाहें इस फल का सेवन कर सकते हैं।

कैसे तैयार करें बेर की चाय

बेर की चाय बनाने के लिए आप 10 से 15 बेर लेकर उन्हें कूट दें। फिर इनको पानी में डाल दें। इस पानी को अच्छे से उबाल लें और इसमें चीनी मिला लें। इसके बाद इस पानी को आप छान लें और इसको पी लें। बेर की चाय बेहद ही लाभदायक मानी जाती है और इसे पीने से पेट एकदम सही से कार्य करता है।

यह लोग ना करें बेर का सेवन

बेर के फायदे

मुधमेह के लिए है घातक

मधुमेह के लोगों के लिए बेर का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। दरअसल इस फल को खाने से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए जिन लोगों को मधुमेह है वो लोग इसको ना खाएं।

पेट हो सकता है खराब

अधिक मात्रा में बेर खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है। बेर के अंदर फाइबर पाया जाता है और अधिक मात्रा में फाइबर युक्त खाना खाने से कई बार गैस की शिकयत हो जाती है। इतना ही नहीं कई लोगों के पेट में सूजन भी आ जाती है। इसलिए आप इनका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें। इसके अलावा जिन लोगों को लेटेक्स से एलर्जी होती है वो लोग इस फल को ना खाएं।

बेर के अंदर पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व

कार्बोहाइड्रेट 20.23 ग्राम
प्रोटीन 1.20 ग्राम
फाइबर 3.46 ग्राम
नियासिन 0.900 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन 0.040 मिलीग्राम
थियामिन 0.020 मिलीग्राम
विटामिन सी 69 मिलीग्राम
जिंक 0.05 मिलीग्राम
विटामिन ए  2 µg
फास्फोरस 23 मिलीग्राम
विटामिन बी 12 0.00 µg
कैल्शियम 21 मिलीग्राम
आयरन 0.48 मिलीग्राम

बेर के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे गुणकारी बनाते हैं और यहीं वजह है कि इसका सेवन लोगों द्वारा अधिक किया जाता है। बेर के फायदे जानने के बाद आप आज से ही इन्हें खाना शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें : नाशपाती के फायदे

Back to top button