स्वास्थ्य

विटामिन ए युक्त खाना खाने से शरीर को मिलते हैं ये लाभ

विटामिन ए सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। इस विटामिन युक्त खाना खाने से सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचते हैं। शरीर के लिए यह विटामिन बेहद ही जरूर माना जाता है और इसकी कमी होने से शरीर को कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए आप अपने शरीर में कभी भी इसकी कमी ना आने दें और इस विटामिन युक्त खाने का सेवन जरूर किया करें। तो आइए जानते हैं विटामिन ए के फायदे –

विटामिन ए के फायदे

विटामिन ए

आंखों को स्वस्थ बनाए रखे

विटामिन ए को आंखों के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। विटामिन युक्त आहार खाने से आंखें स्वस्थ बनीं रहती है और आंखों की रोशनी भी कम नहीं होती है। जिन लोगों के शरीर में इसकी कमी होती है उन लोगों की आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए यह जरूरी हैं कि आप अपने शरीर में इस विटामिन की कमी ना आने दें।

वहीं जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम है अगर वो विटामिन युक्त खाना खाएं तो उनकी आंखों की रोशनी सही भी हो जाती है। आंखों को लेकर राष्ट्रीय नेत्र संस्थान द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया है कि जो लोग विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई युक्त चीजों का सेवन अधिक करते हैं उनकी आंखों की रोशनी कम होने की संभावना घट जाती है।

इम्यून सिस्टम हो बेहतर

विटामिन ए के फायदे

विटामिन ए के फायदे इम्यून सिस्टम के संग भी है और इसकी मदद से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से कई तरह के रोग शरीर से दूर रहते हैं। एक स्टडी के अनुसार इसकी कमी होने से शरीर को कई बीमारी लगने का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों के अंदर इसकी कमी होने से बच्चों को डायरिया और खसरा होने का खतरा अधिक रहता है।

सूजन करे कम

विटामिन ए के फायदे

विटामिन ए के फायदे सूजन कम करने में लाभकारी होते हैं। अक्सर कई लोगों को शरीर में सूजन आ जाती है। अगर आपके शरीर में भी बार बार सूजन आती है तो आप इस विटामिन युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लें। विटामिन ए आहार वाला खाना खाने से शरीर में सजून नहीं होती है। दरअसल इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं जो कि सूजन को कम करने का कार्य करते हैं।

घाव जल्द भरता है

विटामिन ए

विटामिन ए घाव भरने में भी सहायक होता है। चोट लगने पर यह त्वचा की कोशिकाओं को बनाने का कार्य करता है और ऐसा होने से घाव जल्द ही भर जाता है। इसके अलावा ग्लाइकोप्रोटीन के निर्माण में भी यह विटामिन सहायक होता है और इसके निर्माण से कोशिकाओं को जुड़ने में मदद मिलती है।

मुंहासे करे दूर

विटामिन ए के फायदे

विटामिन ए के फायदे कील-मुंहासों को दूर करने में मददगार होते है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर कई बार कील-मुंहासे निकल आते हैं। कील-मुंहासों के अलावा इसकी कमी होने पर त्वचा पर झुर्रियां भी आ जाती है। इसलिए आप विटामिन ए की कमी शरीर में ना होने दें और विटामिन युक्त चीजें खाएं। ताकि आपके चेहरे की रक्षा कील-मुंहासे और झुर्रियों से हो सके।

बाल बनें मजबूत

विटामिन ए के फायदे

विटामिन ए को बालों के लिए अच्छा माना जाता है और ये बालों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है। इस विटामिन की कमी होने पर ही बाल झड़ने लग जाते हैं। अगर आपके बाल भी अधिक झड़ते हैं तो आप इस विटामिन युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लें। इस विटामिन युक्त आहर का सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन ए की कमी नहीं होगी और ऐसा होने पर आपके बाल नहीं झड़ेंगे।

आसानी से नहीं थके शरीर

विटामिन ए

विटामिन ए के फायदे अनगिनत हैं और इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। दरअसल इसका सेवन करने से शरीर आसानी से नहीं थकता है और आप बिना थके हारे कार्य को आराम से कर पाते हैं। इसलिए जो लोग काफी जल्दी थक जाते हैं वो विटामिन ए का सेवन करें।

नहीं होता सर्दी जुकाम

विटामिन ए

विटामिन ए की कमी होने पर शरीर कमजोर हो जाता है और सर्दी जुकाम आसानी से लग जाता है। इसलिए जिन लोगों को सर्दी जुकाम आसानी से लग जाता है वो लोग इस विटामिन युक्त खाने का सेवन जरूर किया करें।

विटामिन ए के स्त्रोत

विटामिन ए के फायदे

पालक, बादाम, एवोकाडो, शकरकंद, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, कद्दू, हरा धनिया, दूध, मछली, टमाटर, लाल शिमला मिर्च, दही और इत्यादि चीजों में विटामिन ए पाया जाता है। इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको इस की कमी नहीं होगी और विटामिन ए के फायदे आपको मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें : चीकू खाने के फायदे

Back to top button