बॉलीवुड

6 महीनें बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, मुंबई एयरपोर्ट पर ‘देसी गर्ल’ ने दिखाया टशन

विदेशी लड़के से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब ज्यादा समय देश से बाहर ही रहती हैं, जिसकी वजह से वे 6 महीने के बाद भारत वापस लौटी हैं। प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से बाहर यानि न्यूयॉर्क में रह रही हों, लेकिन अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसमें उनके साथ निक जोनस नहीं नज़र आए। जी हां, निक जोनस इस बार प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत नहीं आए, जिसकी वजह से फैंस उनके बारे में पूछ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से सात फेरे लिए थे, जिसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी लगातार सुर्खियों में रहती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का बर्थडे था, जिसे दोनों ने ही बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को कई तरह गिफ्ट भी दिये। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस एक दूसरे से प्यार का इजहार करना नहीं भूलते हैं, जिसकी वजह से कई बार इनकी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं।

6 महीने बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा कई बार भारत आई, लेकिन पिछले 6 महीने से वे विदेश में ही हैं। बता दें कि प्रियंका अब ज्यादा समय विदेश में ही बिताएंगी, लेकिन सोशल मीडिया के ज़रिए भारतीय फैंस से कनेक्ट रहेंगी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को अपने फैंस के साथ जुड़े रहना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसमें वे काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने शॉर्ट्स पहन रखा है। इस बार प्रियंका के गले में न तो मंगलसूत्र था और न ही माथे पर सिंदूर था।

बेहद कूल नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर काफी कूल लूक में नज़र आई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने रेड कलर की लिपिस्टक लगा रखी थीं। इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप कर रखा था, जिसकी वजह से वे काफी खूबसूरत नज़र आई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बाल खुले रखे। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का टशन और स्वैग काफी ज्यादा देखने को मिला। टशन में तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।

जल्द होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा भारत अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आई हैं। उनकी फिल्म स्काई इज़ द पिंक 10 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसकी वजह से अब वे प्रमोशन में बिजी होंगी। बता दें कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं, जिसकी वजह से यह फिल्म उनके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है और इसी वजह से वे अपने पति को छोड़ कर आई हैं।

Back to top button