बॉलीवुड

Video: विदेशी पति निक को प्रियंका चोपड़ा ने बनाया ‘देसी ब्वॉय’, हौली हौली पर जमकर किया भांगड़ा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बीते दिनों अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पति निक जोनस के बर्थडे को खास बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके लिए उन्होंने उन्हें एक से बढ़कर एक सरप्राइज दिया। जी हां, पति निक के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में उनके साथ डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके फैंस बड़े चांव से ही देख रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी पति को देसी बना ही डाला।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे, जिसके बाद से ही दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में ही छाए रहते हैं। बीते जुलाई में निक जोनस ने अपनी प्यारी सी पत्नी का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी पति को बॉलीवुड के गाने पर जमकर नचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विदेशी पति को बनाया देसी


निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ उन्हें खूबसूरत सा गिफ्ट दिया, बल्कि उनके साथ देसी अंदाज में जमकर थिरकीं भी। मतलब साफ है कि भले ही प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी दुल्हनियां हो गई हैं, लेकिन अपने पति को देसी बनाना नहीं भूली। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हौली हौली गाने पर जमकर भांगड़ा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जमकर भांगड़ा करते हुए नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने निक को दिया गुलाब

 

View this post on Instagram

 

#HBDNationalJiju ❤️? Nick & Priyanka ????????????????❤️?

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankaworlds) on


बर्थडे से ठीक एक दिन पहले निक जोनस का एक शो था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच इश्क विश्क का आदान प्रदान होने लगा, जिसका वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो गया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को शो के बीच में ही एक गुलाब दिया और फिर उन्हें प्यार से किस भी किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्यार का इजहार करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं, जिसकी वजह आए दिन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें या वीडियो सामने आती रहती हैं।

निक के लिए मंगवाया था खूबसूरत केक


अपने पति के बर्थडे को खास बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने हर छोटी सी बड़ी चीज़ का ध्यान रखा था, जिसके लिए उन्होंने एक स्पेशल केक भी मंगवाया था, जोकि देखने में ही काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। इस केक के साथ दोनों ने पहले एक रोमांटिक सी तस्वीरें खिंचवाई, जिसके बाद केक कटिंग का प्रोग्राम चला। पत्नी द्वारा मिले सरप्राइज को देखकर निक जोनस काफी ज्यादा खुश हुए। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर एक दूसरे को इस तरह के सरप्राइज देते हुए नज़र आते हैं।

Back to top button