समाचार

नासा को मिलीं ‘लैंडर विक्रम’ के लैंडिंग साइट की तस्वीरें, शनिवार को हो सकता है बड़ा करिश्मा

भारत का मिशन चंद्रयान-2 तेज़ी से चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच रहा था, लेकिन इसी बीच इसरा का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया, जिसके बाद वैज्ञानिकों के बीच काफी निराशा देखने को मिली थी, लेकिन इसके बाद भी लगातार संपर्क साधने की कोशिश जारी है। जी हां, इसरो की तरफ से लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश लगातार जारी है, लेकिन यदि चांद पर रात हो जाएगी, तो सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। इसी बीच नासा के ऑर्बिटर से यह पता चल जाएगा कि आखिर लैंडर विक्रम किस हालत में है, जिसके बाद संपर्क की उम्मीद और ज्यादा बढ़ सकती है।

भले ही इसरो के लैंडर विक्रम के सॉफ्ट लैंडिंग की खबर हमें मिल नहीं पाई, लेकिन अब इस मिशन में भारत की मदद नासा भी कर रहा है, जिसके लिए उसने अपना एक ऑर्बिटर भेजा है, जिसके सहारे कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों का नासा द्वारा विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके बाद ही कोई नतीज़ा सामने आ सकता है। मतलब साफ है कि लैंडर विक्रम को खोजने के लिए न सिर्फ इसरो की तरफ से कोशिश जारी है, बल्कि नासा की तरफ से भरसक प्रयास किया जा रहा है।

नासा को मिलीं लैंडिंग साइट की तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने ऑर्बिटर द्वारा चांद के उस हिस्से की तस्वीरें खींची हैं, जहां लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया था, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है। इन तस्वीरों से इसरो की भी काफी मदद हो सकती है और लैंडर विक्रम की हालत का जल्द ही पता भी लग सकता है। बता दें कि नासा के लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से गुजरने के दौरान कई तस्वीरें ली हैं, जिसके बारे में खुद एक वैज्ञानिक ने खुलासा किया है।

जल्द ही लैंडर विक्रम का चल जाएगा पता

यूं तो इसरो ने अपनी सूझबूझ से लैंडर विक्रम का पता काफी हद तक लगा लिया था, लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो सका और अब चांद पर रात भी होने वाली है, जिसके बाद सारी उम्मीदें खत्म हो सकती है। ऐसे में नासा के ऑर्बिटर द्वारा उस जगह की खींची तस्वीर चंद्रयान-2 के लिए काफी मददगार हो सकती है। बता दें कि नासा के वैज्ञानिक लैंडर विक्रम की हालत के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उनकी मदद वे तस्वीर करेंगी, जो उनके ऑर्बिटर ने भेजी हैं। इतना ही नहीं, अमेरिकी वैज्ञानिक शनिवार को लैंडर विक्रम को लेकर नया खुलासा कर सकते हैं।

चमत्कार का है इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यदि जल्द ही लैंडर विक्रम का पता नहीं चला, तो कोई चमत्कार ही उसकी कोई खबर दे सकता है, अन्यथा अब ये मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, चंद्रमा की सतह पर धीरे धीरे रात होने का समय नज़दीक आ रहा है, जिसकी वजह से दुनिया की तमाम एजेंसिया लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश कर रही हैं, ताकि जल्द ही उसका कुछ पता लग सके। हालांकि, इसरो ने यह भी साफ किया है कि लैंडर विक्रम क्रैश नहीं हुआ है।

Back to top button