राशिफल

इन चार राशियों पर मंडरा रहे संकट के बादल माता रानी की कृपा से होंगे दूर, जीवन में आएगी बहार

हम आपको शुक्रवार 20 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I मानसिक चिंता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र विकार से कष्ट रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपको धन संचित करने का सुंदर अवसर प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझेंगे। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।छात्र सफलता से खुश रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन आपके लिए फलदायक है, लेकिन आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में मिश्री का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। शरीर में बेवजह का आलस उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। छात्र कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। मंदिर या धार्मिक स्थान पर दान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। धन-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। आज आप अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। कुछ भावनाएं और अहसास आपको आम से खास बनाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। अपनी बोलचाल में मिठास बनाए रखना आप की आदत है, इसलिए आपका विरोधी भी आपकी बुराई करने से डरेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। घूमने-फिरने के लिए ये अच्छा समय है। पार्टनर से संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। विरोधी चाहकर भी आपका अहित नही कर पाएंगे। आप अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ नई चीजें भी आप सीख सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य विकार हो सकते है। आपके घर या रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके बिगड़े हुए कार्य तेजी से बनेंगे। घर में किसी नई वस्तु के आने के संकेत हो रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। पारिवारिक समस्या खत्म होंगी। सोच समझकर बोलें। संतान से थोड़ी परेशानी और दुख मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। गरीबों में कम्बल बांटना पुण्य दायी है। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव भी हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। सुनी सुनाई बातों पर आंखे मूंदकर यकीन ना करें और उनकी सच्चाई को भली भांति परख ले। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको माता-पिता की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के योग हैं। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। दोस्तों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपने घर में सबसे ज्यादा माता पिता का सपोर्ट मिलेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको ईमानदारी से काम करने की जरुरत है। भाई-बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा और भविष्य में आपके लिये लाभदायक साबित होगा। आपकी लव लाइफ में अपने जीवन साथी के साथ चल रही है आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

आपने Rashifal 20 September 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 September 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 September 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गुरुवार को विष्णु भगवान के सामने 3 नारियल रख करे ये काम, प्रेम संबंधित हर समस्यां होगी हल

Back to top button