बॉलीवुड

प्रियंका से पहले 8 एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं निक जोनस, 13 साल की उम्र में हुआ था पहला प्यार

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज यानि 16 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिसकी वजह से फैंस उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक हैं। जी हां, निक जोनस की फैन फॉलोइंग अब न सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित रह गई, बल्कि इंडिया में भी उनके ढेर सारे फैंस हैं, जोकि प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी करने के बाद बढ़ती ही गई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी के बारे में तो पूरी दुनिया जानती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देसी गर्ल को डेट करने से पहले किन किन लड़कियों के साथ निक का अफेयर रह चुका है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. मिली सायरस

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मिली सायरस से निक जोनस का नाम जुड़ चुका है। निक जोनस की पहली गर्लफ्रेंड के नाम के रुप में मिली सायरस का नाम ही लिया जाता है। मिली सायरस को निक जोनस ने सिर्फ 13 साल की उम्र में ही डेट करना शुरु कर दिया था, जिसके बाद दोनों ने दो साल के बाद ब्रेकअप कर लिया और फिर निक जोनस की लाइफ में दूसरी गर्लफ्रेंड की एंट्री हुई। ब्रेकअप के बाद मिला सायरस जस्टीन बीबर को डेट करने लगीं।

2. सेलेना गोमेज

मिली सायरस के बाद निक जोनस का नाम सेलेना गोमेज के साथ जुड़ा, जिन्हें उन्होंने सिर्फ कुछ महीनों तक ही डेट किया। डेटिंग के बाद सेलेना गोमेज का नाम जस्टीन बीबर से जुड़ गया और उन पर उन्होंने गर्भवती करने का आरोप भी लगाया। बता दें कि निक जोनस को सेलेना गोमेज के साथ धीरे धीरे वक्त बिताना अच्छा नहीं लगने लगा था, जिसकी वजह ब्रेकअप हुआ था।

3. डेल्टा गुड्रेम

सेलेना गोमेज से ब्रेकअप के बाद निक जोनस करीब तीन साल तक सिंगल रहे, जिसके बाद उनकी ज़िंदगी में डेल्टा गुड्रेम की एंट्री हुई। दुर्भाग्यवश डेल्टा के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। बता दें कि निक जोनस और डेल्टा की मुलाकात साल 2012 में हुई थी और इस अफेयर को लेकर दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और फिर एक साल के अंदर ही ब्रेकअप हो गया।

4. ओलिविया कल्पो

डेल्टा के बाद निक जोनस की ज़िंदगी में साल 2013 में ओलिविया कल्पो की एंट्री हुई। ओलिविया कल्पो के साथ निक जोनस का अफेयर थोड़ा साल लंबा चला था, जिसकी वजह से दोनों ने एक साथ ढेर सारा वक्त भी बिताया था। बता दें कि ओलिविया कल्पो के साथ निक जोनस का ब्रेकअप साल 2015 में हुआ था।

5. केंडाल जेनर

ओलिविया कल्पो के बाद निक जोनस का साल 2015 में ही केंडाल जेनर पर दिल आया। केंडाल को लेकर कभी भी निक जोनस ने अपने रिश्ते को कबूला नहीं, लेकिन केंडाल ने अक्सर निक जोनस के साथ अफेयर की बात को स्वीकारा है, लेकिन यह रिश्ता भी कुछ महीनों तक ही चल सका।

6. केट हडसन

साल 2015 में निक जोनस ने पहली बार अपने से बड़ी लड़की को डेट करना शुरु किया, जोकि उनसे 14 साल बड़ी थी और इस लड़की का नाम केड हडसन था। हालांकि, केट हडसन के साथ भी निक जोनस का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

7. लिली कोलिन्स

साल 2016 में निक जोनस का नाम लिली कोलिन्स के साथ जुड़ा, जिनके साथ उनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। निक जोनस के साथ लिली कोलिन्स का रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और फिर ब्रेकअप हो गया।

8. जॉर्जिया फॉलर

प्रियंका चोपड़ा को डेट करने से ठीक पहले निक जोनस का नाम उनकी आठवीं गर्लफ्रेंड जॉर्जिया फॉलर से जुड़ा, जिससे उन्होंने साल 2017 में ब्रेकअप कर लिया और फिर प्रियंका चोपड़ा को डेट करने लगे, जिनके साथ उन्होंने पिछले साल ही सात फेरे लिए।

Back to top button