बॉलीवुड

Video: स्टेज से निक ने प्रियंका से कहा- ‘I Love You’, तो फीमेल फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक दूसरे से प्यार का इजहार करने से बिल्कुल नहीं चूकते हैं। फिर चाहे दोनों किसी प्राइवेट प्लेस पर हों या फिर किसी सार्वजनिक प्लेस पर…हर जगह अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते हैं। जी हां, प्रियंका और निक जोनस की लव स्टोरी शादी के बाद और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है, जिसमें दोनों का एक दूसरे के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। इसी कड़ी में निक जोनस ने स्टेज से ही प्रियंका चोपड़ा को आई लव यू कहा, तो उनके फैंस खुशी से झूम उठे।

जोनस ब्रदर्स के म्यूजिकल टूर “द हैपीनेस बिगिन्स” शो में बिजी हैं। इसी शो के दौरान निक जोनस ने स्टेज से ही अपनी पत्नी को लेकर प्यार का इजहार किया। यह मूमेंट किसी भी पत्नी के लिए खास होता है, लेकिन इसे एक महिला फैंस ने बेहद खास बना दिया। दरअसल, जब निक जोनस ने स्टेज से अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को आई लव यू कहा तो महिला फैंस ने तुरंत वीडियो बना लिया, क्योंकि उसे निक को यह अंदाज बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगा, जिसके लिए उसने बहुत ही प्यारा कैप्शन भी दिया।

आई लव यू प्रियंका- निक जोनस

 

View this post on Instagram

 

Nick saying I love you to Pri is the cutest thing. No matter what he’s doing, his mind always runs back to her ♥️♥️ #nickjonas #priyankachopra #mrandmrsjonas #nickyanka

A post shared by Nick&Priyanka Jonas FC (@nickyanka18) on


जोनस ब्रदर्स के म्यूजिकल टूर “द हैपीनेस बिगिन्स” शो में निक जोनस ने स्टेज से ही अपनी पत्नी को आई लव यू कहते हुए नज़र आए, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर बहुत ही प्यारी स्माइल थी। और हो भी क्यों न…निक उन्हें इतना ज्यादा प्यार करते हैं कि हर समय उनके ख्यालों में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही होती हैं। बता दें कि निक जोनस का यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जोकि एक महिला फैंस द्वारा बनाया गया है। महिला फैंस निक की तरफ से आई लव यू सुनकर काफी ज्यादा खुश हुई और उसने अपने दिल की बात भी कह दी।

प्रियंका को भूलते नहीं निक जोनस

महिला फैंस ने वीडियो बनाते हुए कहा कि निक कहीं भी हो और कुछ भी कर रहे हो, लेकिन उनके दिमाग सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनस का प्यार देखकर महिला फैंस काफी उत्साहित दिखी और यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि इस वीडियो में निक जोनस अपनी सास मधु चोपड़ा और अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से हाथ मिलाते हुए भी नज़र आए, जिसमें उनका प्यार छलक रहा है।

द स्काई इज पिंक में नज़र आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद बॉलीवुड में फिल्म द स्काई इज पिंक से कमबैक करने जा रही हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को प्रियंका चोपड़ा के फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही है, जिसकी वजह से सभी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होगी, जोकि प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतिक्षित फिल्म है।

Back to top button