बॉलीवुड

2 शादियों के बाद इतनी बदल गई हैं सलमान की ऑनस्क्रीन सौतेली मां, तस्वीरे देख पहचानना हुआ मुश्किल

टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की निजी लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। कुनिका सदानंद ने अपनी निजी लाइफ में खुशी देखी है, तो गम भी देखा है। बार बार खुद को मौका देने वाली कुनिका सदानंद आज अकेले ज़िंदगी जी रही हैं। जी हां, कुनिका सदानंद ने अभी तक दो शादियां की है, लेकिन दोनों बार ही उन्हें तलाक का मुंह देखना पड़ा। तलाक के बाद वे लिव इन रिलेशनशिप में भी रही, लेकिन वहां से भी उन्हें खुशियां नहीं मिल पाई, जिसकी वजह से उनकी ज़िंदगी में हमसफर का प्यार नसीब नहीं हुआ।

दूरदर्शन पर आने वाले हिट सीरियल स्वाभिमान में मां का किरदार निभाने के लिए कुनिका सदानंद को घर घर में जाना जाता है। सीरियल के अलावा कुनिका सदानंद ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई है, जिसमें उन्होंने फिल्म हम साथ साथ हैं में रीमा लागू की सहेली का किरदार भी निभाया है। इस फिल्म में रीमा लागू की सहेली के तौर पर भी कुनिका सदानंद को लोग जानते हैं, लेकिन इसके अलावा भी उनकी खुद की एक अलग पहचान भी है। एक्ट्रेस के अलावा कुनिका सदानंद एक बिजनेसमैन, सिंगल मदर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं।

मीडिल क्लास से थीं कुनिका सदानंद

 

कुनिका सदानंद मीडिल क्लास से थीं, जिसकी वजह से उन्हें बहुत कम समय में ही ज़िम्मेदारियों को निभाना सीख लिया था। कुनिका सदानंद  के पिता एयरपोर्स में थे, लेकिन घर में सबसे बड़ी होने की वजह से उन्हें घर की देखभाल भी करनी होती थी। कुनिका सदानंद बचपन में काफी ज्यादा सिंपल थी और अपने मां और नानी की काम में मदद करती थी। बता दें कि कुनिका सदानंद ने धीरे धीरे अपने आप को निखारा, लेकिन जीवन का सबसे अहम फैसला उन्होंने छोटी सी उम्र में ही ले लिया था।

13 साल बड़े लड़के से की थी शादी

कुनिका सदानंद ने छोटी सी उम्र में ही शादी करने का फैसला ले लिया था और वो भी एक ऐसे इंसान से, जोकि उनसे उम्र में 13 साल बड़ा था। शादी से ठीक पहले दोनों ने एक दूसरे को 2 महीने तक डेट भी किया था, लेकिन फिर भी ये शादी दो या ढाई साल ही चल पाई थी, जिस दौरान उनको एक बेटा भी हुआ। शादी के दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया और बेटे की कस्टडी पिता को मिल गई, जिसके लिए उन्होंने 8 साल कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन फिर भी उन्हें बेटे की कस्टडी नहीं मिल सकी।

सिंगल मदर हैं कुनिका सदानंद

दो शादी और दो रिलेशनशिप में असफल होने के बाद कुनिका सदानंद ने अकेले ज़िंदगी जीने का फैसला किया, जिनके साथ उनका एक बेटा भी रहता है, जोकि उनकी दूसरी शादी से हुआ। बेटे को पिता से मिलने से कुनिका सदानंद  कभी नहीं रोकती हैं और एक सिंगल मदर की तरह ही परवरिश करती हैं। बता दें कि कुनिका सदानंद एक सफल महिला हैं, जिन्होंने अपने करियर में ढेर सारी सफलता हासिल की है।

Back to top button