बॉलीवुड

फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ो की मालकिन है कपूर खानदान की ये बेटी, करीना से है इतने दिन की बड़ी

दशकों से कपूर खानदान की बेटियों ने एक्टिंग की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी हैं, जिसकी शुरुआत करिश्मा कपूर से हुई थी। करिश्मा कपूर खानदान की पहली ऐसी बेटी हैं, जिन्होंने परिवार से बगावत करके फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। करिश्मा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में मिली तरक्की के बाद उनकी बहन करीना ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। परिणामस्वरुप आज भी दोनों बहने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन एक ऐसी बेटी भी है, जिसने अपना करियर बॉलीवुड में नहीं बनाया और आज करोड़ों की मालकिन है।

 

करिश्मा और करीना कपूर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है, जिसकी वजह से उनकी गिनती आज भी टॉप क्लास की अभिनेत्रियों में की जाती है, लेकिन कपूर खानदान की एक दूसरी बेटी ने अपना करियर दूसरे इंडस्ट्री में बनाया, जिसमें वे सफल हुई। मतलब साफ है कि कपूर खानदान की बेटियों ने जिस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई, उसमें उन्हें सफलता ही हाथ लगी। दरअसल, हम यहां बात रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बात कर रहे हैं, जोकि बिना फिल्मों के करोड़ो रुपये कमाती हैं और उन पर पूरा परिवार गर्व करता है।

मशहूर फैशन डिजाइनर हैं रिद्धिमा कपूर

रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर ने फैशन इंडस्ट्री में खूब नाम फेम बनाया है, जिसकी वजह से आज वे इस इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। रिद्धिमा कपूर को बचपन से ही फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं रही, जिसकी वजह से उन्होंने अपने लिए फैशन डिजाइनर की लाइन को चुना और आज वहां खूब नाम कमा रही हैं। बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने कई फिल्मों के लिए भी ड्रेस डिजाइन किया है और खुद के सपनों का साकार भी किया। इतना ही नहीं, रिद्धिमा कपूर को मीडिया के सामने आना भी ज्यादा पसंद नहीं है।

करीना से 6 दिन की बड़ी हैं रिद्धिमा कपूर

करीना कपूर और रिद्धिमा के जन्म में सिर्फ 6 दिन का फर्क है। रिद्धिमा करीना से 6 दिन की बड़ी हैं। बता दें कि करीना कपूर का जन्मदिन 21 सितंबर को हुआ था और रिद्धिमा का 15 सितंबर। जिस समय करीना कपूर बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही थी, उस समय रिद्धिमा लंदन में पढ़ाई कर रही थी। दोनों के जन्म के वक्त राज कपूर ने कहा था कि मेरे घर रिद्धि और सिद्धी आई हैं, जिसकी वजह से उन्होंने रिद्धिमा का नाम रिद्धिमा रखा। और आज रिद्धिमा अकेले करोड़ो रुपये की मालकिन हैं।

2006 में रिद्धिमा कपूर ने की थी शादी

रिद्धिमा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी को तीन साल डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली थी। दोनों ने साल 2006 में सात फेरे लिए थे, जिसके बाद से लेकर अब तक दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं। बता दें कि दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल है और एक सुखी लाइफ जी रहे हैं। इतना ही नहीं, रिद्धिमा कपड़े डिजाइन के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं और मैगजीन के कवर पेज के लिए पोज़ भी देती हुई नज़र आती हैं।

Back to top button