Viral

दिल्ली में Odd-Even लागू होने पर Twitter पर यूजर्स ने लिये मजे, शेयर की महानायक की ये तस्वीर

ऐसा लगता है कि देश की सभी सरकार अपने-अपने राज्यों में एक विशेष कानून लाने के चक्कर में है क्योंकि भारत सरकार भी अक्सर कोई ना कोई कानून लेकर जनता के सिर पर बम की तरह फोड़ देती है। जब मोदी सरकार कम समय में इतने सारे फैसले कर सकती है तो फिर भला हमारे दिल्ली के सीएम कैसे पीछे रह सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर 4 से 15 नवंबर तक वाहनों के लिए ऑड-ईवन स्कीम लागू करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली में Odd-Even लागू होने पर Twitter पर यूजर्स ने लिये मजे, चलिए बताते हैं किसने क्या कहा?

दिल्ली में Odd-Even लागू होने पर Twitter पर यूजर्स ने लिये मजे

ऑड-ईवन लागू होते ही ट्विटर पर हैशटैग ऑड-ईवन के साथ मीम, जोक्स और वीडियो की भरमार आ गई और लोगों ने इसे जमकर शेयर भी किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने स्कीम को फिर से लागू करवाने की घोषणा के बाद इसके खूब मजे भी लिये। एक व्यक्ति ने अनुष्का शर्मा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, आता है, जाता है, फिर वापस आ जाता है। इसके साथ कैप्शन में लिखा ऑड-ईवन लागू होने पर दिल्ली वालों का रिएक्शन।

वही एक दूसरे यूजर ने जोक शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया। उसने लिखा कि जब केजरीवाल ने ऐलान किया तो दिल्ली वाले क्या कहेंगे। ‘जोर-जोर से बोलके सबको स्कीम बता दें।’

वहीं एक दूसरे यूजर ने ओडईवन पर कुछ गंभीर बात भी लिखी। उसने लिखा, ‘दिल्ली में ऑड-ईवन फिर से लागू होने जा रहा है, इसपर दिल्ली वाले केजरीवाल से क्या कहेंगे, आप हमें बार-बार क्यों परेशान करते हो।’

क्या होता है ऑड-ईवन ?

अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट का आखिरी नंबर ऑड (1,3,5,7,9,) है तो आप महीने की 3,5,7,9,11,13,15 तारीख को ही अपनी कोई भी (टू व्हीलर या फोर व्हीलर) गाड़ी चला पाएंगे। क्योंकि इन तारीखों में ऑड नंबर की गाड़ियां ही चलेंगी। इसी तरह अगर आपकी गाड़ी के आखिरी नंबर ईवन (2,4,6,8,0) है जो आप महीने की 4,6,8,10,12 और 14 तारीख को ही अपनी गाड़ी चला पाएंगे, क्योंकि इन तारीखों में ईवन नंबर की गाड़ियां आती हैं। इसलिए इस नियम को ऑड-ईवन कहते हैं।

Back to top button