बॉलीवुड

एक्स ब्वॉयफ्रेंड को देखते ही इस अभिनेत्री ने इंवेट में कर डाला ये काम, हक्का-बक्का रह गए आयोजक

सिनेमाजगत में लव स्टोरी, अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आम हैं और ये खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो प्यार में रहते हैं, तो कई फिल्में एक साथ भी करते हैं और ब्रेकअप हो जाने के बाद दोनों एक दूसरे का आमना सामना करना भी पसंद नहीं करते। हाल ही में एक वाकया मुंबई में देखा गया। मुंबई के फेमस माहिम बीच की सफाई के लिए बॉलीवुड के कई सितारे इकट्ठा हुए थे। इसी में नोरा फतेही भी थीं। नोरा फतेही दिलबर जैसे एटम नंबर में डांस करके अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।

माहिम बीच की सफाई के दौरान अचानक नोरा फतेही चली गईं। ऐसा कहा जा रहा है कि अपने जाने की सूचना उन्होंने आयोजकों को भी नहीं दी। नोरा फतेही के बीच में ऐसे चले जाने का कारण उनके एक्स ब्वायफ्रेंड का कार्यक्रम में शामिल होना बताया जा रहा है। अंगद बेदी और नेहा धूपिया के आने के बाद नोरा फतेही बीच से गायब हो गईं। इस कार्यक्रम को प्रज्ञा कपूर ने आयोजित किया था, लेकिन नोरा के इस व्यवहार से सभी हैरान परेशान हो गए थे, क्योंकि उन्होंने किसी को भी बताया नहीं।

शक्ल नहीं देखना चाहती हैं नोरा फतेही

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले अंगद बेदी और नोरा फतेही रिलेशन में थे, जिनका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक से दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप की वजह साफ नहीं हुई थी, लेकिन दोनों के आपसी रिश्ते बताते हैं कि दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। बता दें कि ब्रेकअप हो जाने के कारण नोरा और अंगद आमने सामने आना भी पसंद नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे के सामने भी नहीं आते हैं।

गुपचुप किया था एक दूसरे को डेट

अंगद बेदी और नोरा फतेही ने अपने प्राइवेसी का हमेशा से ख्याल रखा, जिसकी वजह से दोनों रिलेशनशिप में रहते हुए भी इसकी पुष्टि नहीं की थी। बता दें कि अंगद बेदी और नोरा फतेही को फेवरेट कपल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब तो दोनों के बीच दोस्ती का भी रिश्ता नहीं बचा है और दोनों को ही एक दूसरे के शक्ल से नफरत हो चुकी है, जिसकी वजह से अंगद को देखकर नोरा फतेही इंवेट ही छोड़ कर चली गई, जोकि गैर-प्रोफेशनल कहा जाएगा और इसके लिए उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।

जब अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से शादी कर ली थी, तब नोरा फतेही से उनके बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने दिल पर पत्थर रखते हुए कहा कि मैं नहीं जानती और मैंने कभी नाम भी नहीं सुना। मतलब साफ है कि नोरा फतेही तो ब्रेकअप के बाद अंगद को पहचानती भी नहीं है, लेकिन अंगद अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं। बता दें कि अंगद ने नेहा धूपिया से गुपचुप शादी रचाई थी, जिसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में हैं।

Back to top button