बॉलीवुड

अपनी तस्वीरों की वजह से इंस्टाग्राम पर छाई हुई है ये टीवी एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

टीवी जगत के जानेमाने चेहरे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं और समय समय पर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपनी पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी योग करते हुए कुछ तस्वीरे शेयर की है और शिलावांगी जोशी की ये तस्वीरे लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इन फोटों में शिवांगी जोशी बेहद ही फीट नजर आ रही हैं और योगा के अलग-अलग आसन कर रही हैं। दरअसल शिवांगी जोशी अपने आपको फीट रखने के लिए योगा किया करती हैं और समय समय पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

इंस्टाग्राम पर हैं 2 मिलियन फॉलोवर

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी स्टर प्लस के सबसे फेमस शो का हिस्सा हैं और इनका ये शो टॉप 10 नाटकों में से एक है। शिवांगी जोशी के इस शो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और इंस्टाग्राम पर शिवांगी को 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो किया करते हैं। शिवांगी जोशी जो भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट पर डालती हैं उन तस्वीरों को लाखों लोगों द्वारा लाइक किया जाता है और शिवांगी जोशी योगा करते हुए अपनी तस्वीरे इस सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं।

9 साल से चल रहा है शो

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो लंबे समय से आ रहा है और हाल ही में इस शो ने अपने 9 साल पूरे किए थे। ये शो भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे चलने वाले शो और सबसे प्रसिद्ध नाटकों में से एक है। इस शो में शिवांगी जोशी नायरा नामक लड़की का किरदार निभा रही है। वहीं इस शो का हिस्सा बनने से पहलेे शिवांगी जोशी ने और भी कई सारे नाटक किए हुए हैं लेकिन शिवांगी जोशी को असली पहचान इस शो के जरिए ही मिली है।

एकदम फिट है शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी योगा करना बेहद ही पसंद करती हैं और योगा की वजह से ही वो एकदम फीट रहती है। अपनी योगा करते हुए तस्वीरे सांझा करते हुए शिवांगी जोशी और लोगों को भी योगा करने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं हाल ही में योगा करते हुए जो तस्वीरें शिवांगी जोशी ने शेयर की हैं वो इन दिनों खूब वायरल हो रही है।

जीत रखें है कई अवॉर्ड

महज 21 साल की शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग के लिए कई सारे अवार्ड जीत रखे हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो को करने से पहले शिवांगी जोशी ने खेलती है जिंदगी आंख मिचोली, बेइंतेहा, लव बाय चांस, बेगूसराय, ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया जैसे शो किए हुए हैं। हालांकि लोगों के बीच शिवांगी की पहचान स्टार पर आने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए ही बनी है और इस शो के जरिए ही ये लोगों के बीच इतना फेमस हो सकी हैं।

वहीं हाल ही में शिवांगी जोशी ने एक कार भी खरीदी थी और अपनी कार के साथ अपने एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

Back to top button