बॉलीवुड

इस खूबसूरत अभिनेत्री से जुड़ा था विराट कोहली का नाम, बढ़ गई थी नजदीकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लिटे का जन्म 1 सितंबर 1990 को हुआ था, यानी आज उनका जन्मदिवस है। बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ साथ इजाबेल मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। इजाबेल मूल रूप से ब्राजील की हैं। बॉलीवुड में एंट्री आमिर खान के तलाश फिल्म से की थी। इजाबेल को बॉलीवुड में कोई खास सफलता या नेम फेम नहीं मिला। लेकिन एक समय था जब वो वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड थीं। इन दोनों के लव स्टोरी के खूब चर्चे रहे हैं। आज हम आपको उन्हीं कुछ किस्सों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

विराट कोहली का नाम अनुष्का शर्मा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। तमन्ना भाटिया से लेकर इजाबेल तक विराट कोहली को डेट कर चुकी हैं। ऐसा माना जाता है कि विराट कोहली तमन्ना भाटिया के खूबसूरती के दिवाने थे। तमन्ना और विराट की तो प्रोफेशनल दोस्ती थी। पहली बार ये दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आए और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गया था। दोनों ने एक दूसरे को 2012 तक डेट किया था, लेकिन खबर ऐसी है कि इन दोनों के बीच इजाबेल आ गई थी और तमन्ना-विराट का ब्रेकअप हो गया।

सुर्खियों में थी विराट और इजाबेल की लव स्टोरी

साल 2012 में विराट और इजाबेल लिटे को कैजुअल लुक में सिंगापुर में एक साथ कथित तौर पर शॉपिंग करते देखा गया था। इसके बाद से इन दोनों के प्यार के चर्चे और बढ़ गए थे। इजाबेल और विराट ने तो कभी सामने आकर स्वीकार नहीं किया लेकिन इजाबेल की एक दोस्त बताती हैं कि दोनों सिंगापुर में एक विज्ञापन के शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट हमेशा से अपने प्राइवेसी का खूब ख्याल रखते हैं, इसलिए खुद की फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए विराट और इजाबेल कभी पब्लिक प्लेस में साथ नहीं आए।

विराट के प्यार में पागल थी इजाबेल

इजाबेल लिटे की दोस्त ने बताया कि इजाबेल विराट से बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने यहाँ तक कि कहा कि इजाबेल विराट से मिलने दिल्ली भी जाया करती थीं। खबरें दोनों के डेट की कंफर्म थीं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि ये रिश्ता ज्यादा देर तक चला नहीं। 2013 में दोनों अलग हो गए थे, जिसके बाद विराट की लाइफ में अनुष्का शर्मा की एंट्री हुई और अब दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं।

इस फिल्म में नज़र आएंगी इजाबेल

इजाबेल लिटे पिछले दिनों अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक फिल्म कबीर सिंह पर्दे पर आई थी। अर्जुन रेड्डी के हीरो विजय देवरकोंडा की हाल ही में एक फिल्म रीलीज होने वाली है, जिसमें इजाबेल लिटे भी नजर आएंगी। इस फिल्म का काम शुरू हो गया है। और इजाबेल ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो के बाद लोगों का मानना है कि अब इजाबेल, विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Back to top button